May 20, 2024

National Corona Update पिछले चौबीस घंटो में कोरोना के 34026 नए केस आए, 51827 मरीज ठीक हुए और 552 की मौत; नए संक्रमितों का आंकड़ा 111 दिनों में सबसे कम

नईदिल्ली,6 जुलाई (इ खबर टुडे )। पिछले चौबीस घंटो के दौरान देश में कोरोना के 34,026 नए मामले सामने आए। इस दौरान 51,827 लोगों ने कोरोना को मात दी जबकि 552 लोगों की संक्रमण की वजह से जान भी गई। बीते दिन आया कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 111 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 16 मार्च को कोरोना के 28,869 मरीज मिले थे।

वहीं, रोजाना होने वाली मौतों में भी कमी रिकॉर्ड की जा रही है। बीते दिन संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा पिछले 3 महीने में सबसे कम है। इससे पहले 3 अप्रैल को 514 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 34,026
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 51,827
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 552
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.06 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.97 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.03 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.58 लाख

9 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 9 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियाें के साथ छूट भी है। इनमें कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds