May 5, 2024

23 हजार 238 प्रकरणों में साढ़े पांच करोड़ रूपए से अधिक के अवार्ड पारित

नेशनल लोक अदालत में 15 हजार 286 व्यक्ति लाभान्वित
रतलाम  जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत की विभिन्न पीठों में कुल 33 हजार 448 प्रकरणों में से 23 हजार 238 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें कुल 5 करोड़ 61लाख 65 हजार 287 रूपए की राशि का अवार्ड पारित किया गया। इस प्रकार कुल 15 हजार 286 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
प्राप्त अनन्तिम जानकारी के मुताबिक सिविल मामलों में कुल एक हजार 998 प्रकरणों में से एक हजार 34 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में कुल एक करोड़ 52 लाख 54 हजार 48 रूपए का अवार्ड पारित किया गया जिससे एक हजार 222 व्यक्ति लाभान्वित हुए। उपरोक्त में मोटर एक्सीडेंट क्लेम और विवाह संबंधी प्रकरण भी शामिल थे। इसी प्रकार आपराधिक मामलों के 12 हजार 864 प्रकरणों पर विचार किया गया। इनमें से पांच हजार 798 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिनमें 77लाख 59 हजार 347रूपए के अवार्ड पारित किए गए। कुल छह हजार 466 व्यक्ति लाभान्वित हुए। 101आपराधिक एवं अन्य मामलों में से 21 का निराकरण किया गया जिनमें 19लाख 31 हजार 603रूपए के अवार्ड पारित किए गए। कुल 55 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
प्रिलिटिगेशन के 12हजार 619 मामलों में से 11हजार 243प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें अवार्ड राशि दो करोड़ 35लाख 26 हजार 855 रूपए थी। कुल 3 हजार 914 व्यक्ति लाभान्वित हुए। उपरोक्त में बिजली संबंधी प्रकरण,बैंकों के प्रकरण एवं अन्य प्रकरण शामिल थे। राजस्व और अन्य विभागों के 5 हजार 866 मामलों पर विचार किया गया और इनमें से 5 हजार 142 मामले निराकृत हुए। इनमें कुल मिलाकर 76 लाख 93 हजार 434 रूपए के अवार्ड पारित किए गए और 3 हजार 629 व्यक्ति लाभान्वित हुए। इन प्रकरणों में शासन के विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds