July 8, 2024

Trivedi Kund/ रतलाम / त्रिवेणी कुंड में नहाने के दौरान डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत , पुलिस ने गोताखोरो की मदद से किया शव बरामद : देखिये वीडियो

रतलाम,26 मई (इ खबरटुडे)।बुधवार को शहर के त्रिवेणी कुंड में नहाने के दौरान एक 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मोके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरो की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग क़ायम कर जांच शुरू कर दी है।

माणक चौक थाने पर पदस्थ निशा चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजे हरीश पिता नंदकिशोर सालवी 20 वर्षीय निवासी मराठो का वास बिना बताये घर से निकल गया था। जिसके बाद हरीश त्रिवेणी कुंड पहुंचा और कुंड में नहाने के दौरान वह डूब गया। करीब 3 बजे आसपास के लोगो द्वारा युवक के डूबने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरो की मदद से हरीश के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा डॉक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। मृतक के परिजनों के अनुसार हरीश की मानसिक स्थिति सही नहीं थी और पहले भी कई बार ऐसे ही बिना बताये निकल जाता था। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम की कार्यवाही की है।

You may have missed