May 20, 2024

जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए शुक्रवार को 11 नाम निर्देशन पत्र दाखिल,भाजपा कांग्रेस के अलावा निर्दलीय भी उतरे मैदान में

रतलाम,27 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत रतलाम जिले में शुक्रवार को अभ्यर्थियों द्वारा 11 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से पारस सकलेचा, भारतीय जनता पार्टी से चैतन्य काश्यप तथा भारतीय स्वर्णिम युग पार्टी से विजयसिंह यादव द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।

इसी तरह जिले की सेलाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हर्षविजय गहलोत गुड्डू द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा में भारतीय जनता पार्टी से राजेंद्र पांडे तथा भारतीय स्वर्णिम युग पार्टी से विजयसिंह यादव द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से लक्ष्मणसिंह डिंडोर तथा निर्दलीय डॉ. अभय ओहरी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। जिले की आलोट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय रमेश मालवीय तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से प्रेमचंद गुड्डू एवं निर्दलीय प्रेमचंद गुड्डू द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।

17 नवम्बर को मतदान दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित

राज्य शासन ने परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंटस एक्ट) 1881 के अंतर्गत प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव-2023 के मतदान के लिये 17 नवम्बर 2023 शुक्रवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है जिससे मतदाता बिना व्यवधान के समुगता से अपना मतदान कर सकेंगें।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds