May 20, 2024

होम क्वारन्टीन नियमों का उल्लंघन करने पर महिला कांग्रेस नेत्री शैरानी पर दो हजार रुपए का अर्थदण्ड

रतलाम,29 जून (इ खबरटुडे)। महिला कांग्रेस नेत्री यास्मीन शैरानी को होम क्वारन्टीन के नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने के कारण दो हजार रु.का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है। उल्लेखनीय है कि सबसे पहले इ खबरटुडे ने ही इस खबर को प्रकाशित किया था और बाद में कई भाजपा नेताओं ने इस सम्बन्ध में मुख्यंत्री को ज्ञापन दिया था।
शुक्रवार को शैरानीपुरा निवासी एक महिला को कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने उक्त कोरोना पाजिटिव मरीज के निकट सम्पर्क के हाइरिस्क व्यक्तियों को क्वारन्टीन किया था। उक्त मरीज के सम्पर्क में रहे कुछ लो रिस्क व्यक्तियों को भी होम क्वारन्टीन किया गया था,जिनमें महिला कांग्रेस नेत्री यास्मीन शैरानी को भी होम क्वारन्टीन किया गया था। इसके बावजूद श्रीमती शैरानी रविवार को हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुई थी। यह मामला सबसे पहले इ खबरटुडे ने उठाया था। इ खबरटुडे द्वारा मामला प्रकाश में लाए जाने के बाद भाजपा के पांच मण्डल अध्यक्षों व अन्य कई नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन भेजकर प्रशासन पर दबाव में होने के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले के तूल पकडने के बाद सोमवार शाम को प्रशासन ने इस सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए श्रीमती शैरानी को क्वारन्टीन नियमों के उल्लंघन का दोषी पाते हुए उनके विरुध्द दो हजार रु. का अर्थदण्ड आरोपित किया। प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति में हांलाकि श्रीमती शैरानी के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है,परन्तु यह जानकारी दी गई है कि उक्त महिला से अर्थदण्ड वसूल भी कर लिया गया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds