May 20, 2024

हैदराबाद दुष्कर्म मामला: जिस थाने में थे चारों आरोपी, उसे भीड़ ने घेरा, पुलिस पर फेंकी चप्पलें

हैदराबाद ,30 नवंबर (इ खबरटुडे)। हैदराबाद में हुई वेटनरी महिला डॉक्टर की नृशंस हत्या से लोगों में जमकर आक्रोश है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को हैदराबाद के शादनगर पुलिस स्टेशन में रखा गया था। नाराज लोगों को जब इस बात की जानकारी लगी तो सैंकड़ों की तादाद में भीड़ थाने पहुंच गई और उसका घेराव कर डाला।

गुस्साई भीड़ आरोपियों को निकालने की मांग कर रही थी। इस दौरान नाराज लोगों ने पुलिस पर चप्पलें भी फेंकी। बता दें कि शनिवार सुबह ही चारों आरोपियो को थाने में लाया गया था। लोगों को जब इसकी जानकारी लगी तो वह बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। हालात अनियंत्रित होने के बाद आरोपियों को चंचलगुडा सेंट्रल जेल में शिफ्ट करना पड़ा है।

वेटनरी डॉक्टर की हुई थी नृशंस हत्या
वेटनरी डॉक्टर जब घर लौट रही थी तो आरोपियों ने योजना बनाकर उसकी गाड़ी पंचर कर दी थी। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने बीते बुधवार रात को इस घटना को अंजाम दिया था। मृतका का जला शव मिलने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। देशभर में इस घटना को लेकर विरोध सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

योजना बनाकर की थी वारदात
चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने खुलासा हुआ है कि घटना को योजना बनाकर अंजाम दिया गया था। मृतका द्वारा टोक नाके पर गाड़ी रखने के बाद ही चारों बदमाशों ने वारदात की प्लानिंग कर ली थी। इसके बाद जब वह वापस लौटी तो वारदात को अंजाम दिया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds