May 2, 2024

हत्या में पूर्व सरपंच गिरफ्तार

दिनदहाड़े की थी महिला की हत्या

उज्जैन 20 अगस्त । एक माह पूर्व घट्टिया में दिनदहाड़े शिक्षक की पत्नी की हत्या कर लूट की वारदात के अंधे मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वारदात को पूर्व सरपंच ने लेनदेन के विवाद के चलते अंजाम दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना की जा रही है।
घट्टिया पुलिस के अनुसार पुराना बस स्टैण्ड निवासी देवीलाल पिता लालू मालवीय शासकीय शिक्षक हैं। 20 जुलाई को दिनदहाड़े उनके घर में घुसकर बदमाश ने पत्नी सावित्रीबाई 50 वर्ष की हत्या कर दी थी। साड़ी से गला घोंटकर लाश को सौफे पर फेंका गया था। मौके से कुछ आभूषण भी नदारद बताए गए थे। लगातार पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में जुटी थी। इस बीच पति देवीलाल मालवीय ने पूर्व सरपंच रामसिंह भभूतिया पर पत्नी की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधिकारियों को दिए आवेदन में  बताया था कि लेनदेन के विवाद के चलते कई बार रामसिंह उन्हें धमकी दे चुका है। मामले को लेकर सायबर सेल की मदद से आये तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम ने रामसिंह भभूतिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में रामसिंह ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह सावित्रीबाई के घर पहुंचा था। यहां पर आपसी विवाद के बाद उसने हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। रामसिंह और देवीलाल आपस में कई सालों से परिचित हैं। उनका आपस में लेनदेन भी चलता था। पुलिस ने रात में ही रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पति के कारण उलझा था मामला
सावित्रीबाई की हत्या में प्रारंभिक तौर पर ही पुलिस रामसिंह भभूतिया पर शंका व्यक्त कर रही थी। शिक्षक देवीलाल द्वारा रकम लूटे जाने का मामला दर्ज कराने के चलते पुलिस पसोपेश में पड़ गई थी। क्योंकि घर में साढ़े तीन लाख रुपये नगद और बड़ी  मात्रा में आभूषण मिले थे। इधर रामसिंह ने भी हत्या करना तो  कबूला था परंतु आभूषण ले जाना नहीं बताया था। पुलिस को लगा था कि रामसिंह खौफ के कारण हत्या का जुर्म कबूला।
इनका कहना है
शिक्षक की पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिक्षक द्वारा दी गई गलत जानकारी के कारण ही पुलिस खुलासे में देरी हुई।

– पंकज श्रीवास्तव, एएसपी

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds