May 17, 2024

सिमलावदा में बिजली गिरने से एक महिला की मौत,दो महिलाएं झुलसी,सरवन में पेड से लटक कर विवाहिता ने की आत्महत्या

रतलाम,25 मार्च (इ खबरटुडे)। जिले के ग्र्रामीण क्षेत्रों से मिली खबरों के मुताबिक सिमलावदा गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई,वहीं दो महिलाएं झुलस गई। दूसरी ओर आदिवासी अंचल सरवन में एक विवाहिता ने पेड से लटक कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार,समीपस्थ ग्र्राम सिमलावदा में एक ही परिवार की तीन महिलाएं खेत से लहसुन काट कर घर लौट रही थी। दोपहर करीब तीन बजे अचानक आसमानी बिजली गिरी और इससे मधुबाई पति अशोक लोढा 35 की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ चल रही निर्मला पति जीतेन्द्र लोढा 30 और उसकी सास कांताबाई पति दशरथ लोढा 60 इस बिजली से बुरी तरह झुलस गई। तीनों महिलाओं को जिला चिकित्सालय लाया गया,जहां मधुबाई को मृत घोषित कर दिया गया,जबकि अन्य दोनो का उपचार किया जा रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई गई है।
एक अन्य घटना आदिवासी अंचल के सरवन इलाके में हुई। ग्र्राम पलवा सरवन निवासी जुम्मा बाई पति समरथ दामा 22 दोपहर ग्यारह बजे के करीब खेत में अपने पति के साथ गैैंहू काट रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर जुम्मा बाई का अपने पति से विवाद हुआ। इसीसे आक्रोशित होकर जुम्मा बाई ने खेत की मेढ पर मौजूद एक पेड पर अपनी ही साडी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds