April 29, 2024

सिंहस्थ 2 दिवसीय कार्य समीक्षा-प्रभारी मंत्री बोले सभी काम समय पर

पत्रकारों से चर्चा में प्रभारी मंत्री ने कहा- ग्रीन सिंहस्थ की कल्पना को साकार रुप देने का प्रयास करेंगे

उज्जैन 21 नवम्बर (इ खबरटुडे)। सिंहस्थ-2016 की दो दिवसीय कार्य समीक्षा करने के बाद गुरुवार को प्रभारी मंत्री पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा सभी विभागों का काम समय से आगे है, पिछड़ा नहीं है। समय सीमा में काम चल रहे हैं, लक्ष्य समय सीमा का है। कोई काम पिछड़ा नहीं है। मध्यप्रदेश सरकार के लिये सिंहस्थ एक चुनौती भी है। इस चुनौती को पूरा करने के लिये जनता, पत्रकार, संत और सभी वर्गों का सहयोग जरुरी है। आयोजन मध्यप्रदेश एवं विशेष कर उौन की जनता का है।
महाकाल प्रवचन हाल में प्रभारी मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सिंहस्थ के दौरान सारे उज्जैनवासी मेहमाननवाजी करते हैं। उौन के घर-घर में मेहमानों का आगमन इस दौरान होता है। सिंहस्थ यहां हजारों वर्षों से होता है। यह पहला अवसर है जब सिंहस्थ-2016 के कारण उज्जैन को अनेक सौगातें मिल रही हैं। शहर में 11 नये ब्रिज बनाये जायेंगे।

इस बार एकदम स्वच्छ पानी

प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस बार सिंहस्थ स्नान के लिये एकदम स्वच्छ पानी मिलेगा। एक भी नाला नहीं मिले इसके लिये काम शुरु हो चुका है। उज्जैन में ही 17 छोटे-बड़े नाले शिप्रा में मिलते हैं। कोशिश करेंगे, सारे नाले जो प्रदूषण फैलाते हैं उन्हें रोका जाये।

5 गुना बजट

प्रभारी मंत्री ने बताया कि गत सिंहस्थ-2004 की तुलना में सिंहस्थ-2016 के लिये शासन द्वारा पाँच गुना राशि का प्रावधान किया गया है। उनके मुताबिक सिंहस्थ-2004 में 290 करोड़ का बजट था। इस बार 1678 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे भी अधिक मिल जायेगा। उनके मुताबिक मेले के लिये पैसा नहीं व्यवस्था महत्वपूर्ण है।

ग्रीन सिंहस्थ पर विचार

प्रभारी मंत्री ने बताया कि इस बार ग्रीन सिंहस्थ पर विचार किया जा रहा है। बुधवार को बैठक के दौरान आस्ट्रेलिया की एक कंपनी ने धूल रहित सिंहस्थ का प्रजेंटेशन दिया है। इसके साथ ही ग्रीन सिंहस्थ पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्रीजी से इस पर चर्चा करेंगे। पर्यावरण को बिगाड़ने वाली चीजों का उपयोग न हो, ऐसा प्रयास करेंगे। एलईडी लाइट उपयोग हो, प्लास्टिक प्रतिबंधित कर पायें इसका प्रयास कर जितना फीसदी हो सकेगा उसे लागू करने की कोशिश करेंगे। स्वाईल काम्पेक्ट से यह संभव है कंपनी ने अपने प्रजेंटेशन में यह बताया है।

पेयजल के लिये 150 करोड़ दिये पीएचई को

प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय ने बताया कि पिछली बार सिंहस्थ में ताबड़तोड़ शौचालय निर्माण किये गये थे और कई कार्य ऐसे भी करना पड़े थे। इस बार सिंहस्थ के दौरान बेहतर पेयजल व्यवस्था के लिये अभी से 150 करोड़ पीएचई को दे दिये गये हैं।

विश्व धर्म सम्मेलन का प्रयास

प्रभारी मंत्री के मुताबिक सिंहस्थ के दौरान विश्व धर्म सम्मेलन की कोशिश की जा रही है। इस धर्म सम्मेलन में तमाम धर्मों से संबंधित प्रतिनिधियों को विश्वभर से बुलाया जायेगा। प्रधानमंत्रीजी को बुलाने का प्रयास होगा। इसके अतिरिक्त उज्जैन से संबंधित रोचक लाइट एण्ड साउंड कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है।

अंगारेश्वर से सिध्दवट झूला पुल

श्री विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि अंगारेश्वर से सिध्दवट जाने के लिये 3 कि.मी. घुमकर जाना पड़ता है। सिंहस्थ के दौरान इस क्षेत्र का उपयोग होगा। ऐसे में श्रध्दालु कम से कम चलना पड़े इसके लिये अंगारेश्वर से सिध्दवट झूला पुल का निर्माण किया जायेगा। इसके लिये आदेश दे दिये गये हैं।

रेल मंत्री मेरे मित्र

लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग द्वारा सिंहस्थ-2016 के तारतम्य में मनाये जा रहे ब्रिज में रेलवे के हिस्से के निर्माण को लेकर हो रही देरी को लेकर दैनिक अवन्तिका ने प्रभारी मंत्री से पत्रकार वार्ता के दौरान सवाल किया था। इस पर श्री विजयवर्गीय ने जवाब देते हुए बताया कि 4 ब्रिज हैं जिनमें रेलवे ट्रेक पर निर्माण किये जा रहे हैं और चारों की अनुमति मिल चुकी है। उनके मुताबिक अब रेलवे के कामों में कोई दिक्कत नहीं आयेगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु उनके मित्र हैं। रेलवे से संबंधित सभी दिक्कतों का निराकरण तत्काल होगा। जल्द ही चारों ब्रिज के रेलवे वाले हिस्से पर भी निर्माण कार्य शुरु हो जायेगा। सप्त सागर विकास को लेकर किये गये एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए श्री विजयवर्गीय ने बताया कि 5 सागरों के लिये 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे विकास कार्य किये जायेंगे।

मीडिया सेंटर बनेगा, पत्रकार नासिक जायेंगे

श्री विजयवर्गीय ने बताया कि आगामी सिंहस्थ में देश के साथ-साथ विदेशी मीडिया के भी बड़ी संख्या में आने की संभावना के दृष्टिगत उजैन में जनसम्पर्क विभाग का अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर बनाया जायेगा। इसके साथ ही उज्जैन के पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मण्डल आगामी वर्ष में आयोजित हो रहे नासिक कुंभ में भी भेजा जायेगा।

ये थे उपस्थित

स्कूल शिक्षा मंत्री, संभागायुक्त डॉ. रविन्द्र पस्तौर, आईजी व्ही. मधुकुमार, कलेक्टर कविन्द्र कियावत, पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह वर्मा, मेला अधिकारी अविनाश लवानिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

इन विभागों के इतने काम

विभाग                                    राशि                     कार्य
जल संसाधन                                    57.81                             28
लोक निर्माण एवं धर्मस्व               328.96                          49
लोक निर्माण ई एण्ड एम                46.87                             22
सेतु निर्माण                                      162.51                            11
पीएचई                                              162.57                          20
नगर निगम और पीएचई                 245.99                            40

हरसिध्दि धर्मशाला और अस्पताल का शिलान्यास

प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हरसिध्दि धर्मशाला के विस्तार कार्य का लोकार्पण किया। 1.35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किये गये हरसिध्दि धर्मशाला के विस्तार के तहत खण्ड-2 निर्मित किया जाकर 24 नवीन कक्ष बनाये गये हैं। इनमें 14 एसी तथा 10 नॉन एसी कक्ष हैं। इसके बेसमेंट में पार्किंग व्यवस्था भी की गई है। इसी प्रकार 450 बिस्तरीय महिला एवं शिशु अस्पताल का शिलान्यास किया। पुराने टीबी अस्पताल परिसर में 74.43 करोड़ रूपये की लागत से बनाये जा रहे सात मंजिले अस्पताल का निर्माण सिंहस्थ मद से किया जा रहा है। इस अस्पताल में इनडोर पेशेंट हेतु 450 बेड, 1800 आऊटडोर पेशेंट की क्षमता, ऑपरेशन थिएटर, चार मेजर व एक माइनर, छह बिस्तरीय रिकवरी रूम, 10 बिस्तरीय आईसीयू, 10 बिस्तरीय हाईरिस्क वार्उ, 50 बिस्तरीय सामान्य प्रसव वार्ड का निर्माण किया जायेगा। इसी तरह आईपीडीवी में पाँच ऑपरेशन थिएटर, निश्चेतना विभाग का निर्माण भी होगा। भवन में कुल 10 लिफ्ट, कैंटीन हॉल, वेटिंग हॉल, सातवीं मंजिल तक रैम्प, फायर फाइटिंग एवं स्मोक डिटेक्शन यूनिट, बेसमेंट में पार्किंग सुविधा, भवन के आसपास आकर्षक लैण्डस्केपिंग किया जायेगा। उक्त भवन का निर्माण दिसम्बर-15 तक पूरा कर लिया जायेगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds