May 16, 2024

विष्णुकांता व तोमर सहित 18 कार्यकर्ता भाजपा से निष्कासित

उज्जैन 20नवम्बर (इ खबरटुडे)। जिले की नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याषियों के विरूद्ध चुनाव लड़ने वालों के प्रति पार्टी ने कड़ा रूख अपनाया है। जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम बंसल ने संभागीय संगठन मंत्री राकेष डागोर की सहमति से आज 5 नगरीय निकायों के 18 व्यक्तियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
श्री बंसल ने बताया कि पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याषियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को लगातार समझाईष देने के बाद भी कुछ व्यक्तियों ने पार्टी प्रत्याषियों के समर्थन में पार्टी गाईड लाईन का उल्लंघन किया है। लगातार समझाईष के बावजूद वे पार्टी के खिलाफ कार्य कर रहे है। जिस पर पार्टी ने कड़ा रूख अपनाते हुए उन्है पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। निष्कासित होने वालों में तराना नगर पंचायत में अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे कृष्णपालसिंह तोमर व श्रीमती विष्णुकांत तिवारी भी प्रमुख रूप से शामिल है।
निष्कासित किए गए लोंगों में से प्रमुख रूप से है – उन्हेल नगर परिषद में वार्ड 1 धर्मेन्द्र चैधरी, 3 श्रीमती पार्वती कमलकिषोर, 8 मोहनलाल वक्तावलिया, 10 सुरेष सांखला, 14 चंदरलाल चैहान। महिदपुर नगर पालिका में वार्ड क्र. 1 दिलीप मेहता, 5 पुनमचंद परमार, 9 कालुराम मालवीय, 10 तेजुलाल वर्रा, 11 किषोर वर्मा, 13 नुरजहां मुमताज बी। बड़नगर पालिका वार्ड क्र. 14 श्रीमती संगीता दिनेष वाघेला। तराना नगर परिषद वार्ड क्र. 4 इसरार जागीरदार, 5 श्याम यादव, 6 श्रीमती सपना अषोक वक्त, 14 दिनेष कुमावत।
श्री बंसल ने स्पष्ट किया कि पार्टी प्रत्याषियों के विरूद्ध कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं पर सतत नजर रखी जा रही है, पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को बक्षा नहीं जाएगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds