mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

सालाखेड़ी फोरलेन सड़क हादसा :एक युवक की मौत ,तीन गंभीर घायल

रतलाम ,12 फरवरी(इ खबरटुडे)।रतलाम नगर के सालाखेड़ी फोरलेन पर बीती रात  करीब 3 बजे हुए एक कार सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही कार में सवार 3 युवको की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना इतनी जोरदार थी की कार पेड़ से टकराते हुए करीब 50 फिट दूर स्थित महेंद्रा फस्ट जाइश सर्विस सेंटर की दिवार तोड़ते हुए झाड़ियों में चली गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में राजवर्धन पिता पहलाद सिंह राजपूत 19 वर्षीय निवासी छोटी सरवा राजस्थान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दुर्घटना में राजेंद्र सिंह 25 वर्षीय ,योगेश पिता हिम्मत सिंह 20 वर्षीय निवासी झाबुआ व हर्षवर्धन पिता हिम्मत सिंह 18 वर्षिय डोंगरे नगर, गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र सिंह मृतक का बड़ा भाई है।

जानकारी के अनुसार सभी ये सभी लोग राजपूत बोडिंग में एक शादी समारोह में आये थे। उसके बाद रात को 2 बजे चाय पीने के लिए स्टेशन रोड आये थे। वही से ये सभी लोग सालाखेड़ी फोरलेन पर कार से घूमने के लिए आए थे। रात के समय रोड खाली देखकर गाडी काफी तेज़ गति से चला रहते थे।

इसी दौरान गाड़ी नियत्रण से भार हो गई और पेड़ से टकराते हुए झाड़ियों में चली गई। सुचना मिलने पर सालखेड़ी पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टरों ने राजवर्धन को मृत घोषित कर दिया। वही अन्य लोगो को इंदौर रेफर किया गया।

Related Articles

Back to top button