May 2, 2024

ससम्मान दी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई पीपीओ व जीपीओ प्रदान किए गए

रतलाम 2 सितम्बर(इ खबरटुडे) 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए शासकीय कर्मचारियों को आज यहां कलेक्ट्रेट सभागृह में समारोहपूर्वक विदाई दी गई।कलेक्टर  राजीव दुबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पहार पहनाकर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। इस मौके पर 14 कर्मचारियों को उनके पीपीओ व जीपीओ भी प्रदान किए गए।
सम्मान समारोह में उद्बोधन देते हुए कलेक्टर  राजीव दुबे ने आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्त कर्मचारी उसी ऊर्जा के साथ सक्रिय रहेंगे जिस ऊर्जा के साथ उन्होंने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संबंधित विभाग तत्परता से अपनी कार्यवाही पूरी करें ताकि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके पीपीओ व जीपीओ तथा विभागीय स्वीकृतियाँ समय से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने जिला पेंशन अधिकारी  विजयसिंह नरेटी की सक्रियता की भी सराहना की। कलेक्टर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के आरंभ में कलेक्टर श्री दुबे ने  माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम में 14 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके पीपीओ व जीपीओ प्रदान किए गए। जिन कर्मचारियों को पीपीओ व जीपीओ प्रदान किए गए उनमें  मेघालाल सोन्दल सहायक वि.वि.अधिकारी,श्रीमती मंजुला जोशी शिक्षक, दयाराम केन आयुर्वेद कंपाउण्डर, ईश्वरलाल शर्मा प्रधानाध्यापक,श्रीमती प्रभा बक्षी शिक्षक, कोमलसिंह गेहलोत लेखापाल,श्रीमती कलावती शर्मा शिक्षक, बाबूलाल कसारा डेन्टल अटेंडेंट, मोहनसिंह राठौर उप निरीक्षक, रिपुसूदन दुबे आरक्षक, ओमप्रकाश उपाध्याय ड्रेसर, लक्ष्मीनारायण व्यास शिक्षक, कृष्णकुमार शर्मा एमपीएस, एवं  महेशचन्द्र त्रिवेदी राजस्व भी शामिल है।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अर्जुनसिंह डावर, संयुक्त कलेक्टर  आर.के. नागराज व विनय कुमार धोका,जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.शर्मा,जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती नीलम निनामा, जिला पेंशन अधिकारी  विजयसिंह नरेटी,सहायक कोषालय अधिकारी  राकेश मेहता एवं अधीक्षक भू-अभिलेख श्री महेश कुमार बमनहा भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक कोषालय अधिकारी  तरूण त्रिपाठी ने किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds