April 28, 2024

सऊदी में घर में लगी आग, 10 भारतीयों की मौत,सुषमा ने इंडियन स्टाफ को भेजा

दुबई/नई दिल्ली,13 जुलाई (इ खबरटुडे)। यहां नजरान सिटी में एक घर में लगी आग में 10 भारतीयों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हुए हैं। सुषमा स्वराज ने गुरुवार को ट्वीट कर इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम लगातार सऊदी अधिकारियों के संपर्क में हैं। सुषमा ने तुरंत इंडियन स्टाफ को सऊदी रवाना होने के निर्देश भी दिए। वे बोलीं- “हमारे अफसर नजरान के गवर्नर प्रिंस जलूवी बिन अब्देलाजीज के संपर्क में हैं।

इंडियन एम्बेसी को नहीं थी जानकारी
सऊदी गजट की रिपोर्ट में बताया गया कि इस घटना में 6 घायल हैं, जिनमें से 4 भारतीय वर्कर्स हैं। जब न्यूज एजेंसी ने रियाद में इंडियन एम्बेसी से डिटेल्स जानने की कोशिश की तो एम्बेसी ने बताया कि उनके पास इस घटना की जानकारी नहीं है। हालांकि, सुषमा स्वराज ने इस बारे में जानकारी मिलते ही सऊदी और इंडियन अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।

नजरान के गवर्नर प्रिंस जलूवी बिन अब्देलाजीज ने इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। साउथ एशिया के 90 लाख वर्कर्स काम करते हैं प्रिंस जलूवी ने सिविल डिफेंस, म्युनिसिपल अथॉरिटी और फील्ड टीम के रोल को लेकर फिक्र जताई। उन्होंने कहा कि कंपनियों को ऐसी बिल्डिंग्स रेंट पर लेने से रोकना होगा, जो रहने के लिए अनफिट हैं। उन्होंने फॉरेन वर्कर्स पर एजेंसियों के कंट्रोल का मुद्दा भी उठाया। सऊदी अरब की कंपनियों में साउथ एशिया के 90 लाख वर्कर्स काम करते हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds