May 16, 2024

Ratlam : शिवपुर में दिनदहाडे लूट की वारदात, घर में सो रही वृद्धा से मारपीट कर सवा लाख से ज्यादा के गहने छीने,घायल वृद्धा अस्पताल में भर्ती(देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम,21 नवंबर (इ खबरटुडे)। जिले में चोर लुटेरों के हौंसले बुलन्द हाते जा रहे है। समीपस्थ ग्र्राम शिवपुर में शनिवार दोपहर बदमाशों ने दिनदहाडे एक घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में सो रही अकेली वृद्धा पर हमला कर उसके गहने छीन लिए।


अस्पताल में भर्ती की गई शांतिबाई पति धन्नालाल पाटीदार 75 ने बताया कि घर के सब लोग खेत पर गए हुए थे और वृद्धा सो रही थी। दोपहर करीब साढे ग्यारह से बारह बजे के बीच अचानक बदमाश उसके घर में घुसे और सोती हुई वृद्धा पर हमला कर दिया। बदमाशों ने सोती हुई शांतिबाई को रजाई से दबा दिया और बडी बेरहमी से शांतिबाई के कान के झुमके खींच निकाले,जिससे उनके कान घायल हो गए। बदमाशों ने उनके गले में पहनी हुई सोने की माला और हाथ में पहने हुए सोने के कडे भी खींच कर निकाल लिए। बदमाशों ने वृद्धा के साथ मारपीट की और उन्हे घायल कर दिया। रजाई में दबी होने के कारण वृद्धा यह भी नहीं देख पाई कि हमलावर कौन है और संख्या में कितने है। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। शांतिबाई से लूटे गए गहनों का मूल्य एक लाख तीस हजार रु. से अधिक बताया गया है।
वृद्धा का शोरगुल सुनकर पडोसियों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होने फौरन वृद्धा के पोते दीपक को मोबाइल से घटना की खबर की। खबर मिलते ही शांतिबाई के परिजन घर पंहुचे और घायल शांतिबाई को जिला चिकित्सालय ले गए। जिला चिकित्सालय में शांतिबाई का उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल की पुलिस चौकी ने मामले की जानकारी सम्बन्धित बिलपांक पुलिस थाने को दे दी है। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरु कर दी है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds