May 19, 2024

लोकप्रिय युवा एएसआई मनोज का आकस्मिक निधन

अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगाasi manoj

रतलाम,14 जनवरी(इ खबरटुडे)। यातायात थाने पर पदस्थ मृदुभाषी,लोकप्रिय युवा एएसआई मनोज सिंह चौहान का आज शाम आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने निर्माणाधीन घर का निरीक्षण कर रहे थे,कि अचानक उनका स्वास्थ्य गडबडाया और अस्पताल ले जाने के दौरान उन की मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह चौहान आज शाम लगभग साढे छ: बजे अरिहंत परिसर में निर्माणाधीन अपने घर का अवलोकन कर रहे थे कि अचानक उनका स्वास्थ्य गडबडाया। घबराहट की शिकायत होने पर उन्हे तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया,किन्तु चिकित्सालय पंहुचने के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सालय पंहुचते ही चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
युवा एएसआई मनोज सिंह के निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक व्याप्त हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds