May 18, 2024

रेलकर्मी की धारदार हथियार से हत्या

घर में अकेला था मृतक,हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

रतलाम,29 जून (इ खबरटुडे)। पुरानी रेलवे कालोनी के रेलवे क्वार्टर में रहने वाले एक रेलकर्मी की बीती रात उसी के घर में अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियारों से हत्या कर दी। हत्या की जानकारी आज सुबह उस वक्त मिली,जब मृतक के रिश्तेदार उसके घर पंहुचे। रेलवे पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुध्द हत्या का मामला दर्ज कर खोजबीन प्रारंभ कर दी है।
जीआरपी सूत्रों के मुताबिक आज सुबह करीब नौ बजे मृतक अर्जुनसिंह पिता पर्वतसिंह देवडा 40 का रिश्तेदार भगवान सिंह नि.खरसौद खुर्द ओल्ड रेलवे कालोनी की गली नम्बर छ: में स्थित क्वार्टर न.619 बी पर पंहुचा,तो उसने देखा कि अर्जुनसिंह घर के ड्राइंगरुम में रखी पलंग पेटी पर मृत पडा है। घर का सारा सामान अस्तव्यस्त था और मृतक अर्जुन सिंह के सिर में धारदार हथियारो से कई वार किए गए थे। उसकी लाश खून में डूबी हुई थी। फौरन इस बात की सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी के अधिकारियों ने मौके पर पंहुच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि डीजल शेड में जीप ड्राईवर के पद पर कार्यरत अर्जुन सिंह रेलवे क्वार्टर में अपनी पत्नी विनोद कुंवर,मां दारा कुंवर,दादी भंवर कुंवर व तीन बच्चों नीलू 11,छोटू उर्फ निरंजनङ्क्षसह 08, और वर्षा 06 के साथ रहता था। दो दिन पूर्व उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उसने पत्नी के साथ मारपीट भी की थी। झगडे से नाराज मृतक की मां दारा कुंवर अपनी बहू विनोद कुंवर और बच्चों को लेकर अपनी बहन के घर चली गई थी,जबकि मृतक की दादी भंवर कुंवर भी किसी रिश्तेदार के घर चली गई थी। घटना के समय मृतक घर में अकेला था। उसे रात के दस बजे तक घर के दरवाजे पर किसी से मोबाइल पर बात करते हुए देखा गया था। प्रारंभिक जांच में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अर्जुन सिंह मूलत: निकटस्थ ग्रान रुनखेरा का रहने वाला था और उसे उसके पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। रेलवे का क्वार्टर उसे करीब पांच वर्ष पूर्व आवंटित किया गया था और तब से वह यहीं रह रहा था।अर्जुनसिंह और उसकी पत्नी के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए उसका रिश्तेदार भगवानसिंह सुबह मृतक के घर पंहुचा था,तभी हत्या का खुलासा हो पाया।
शासकीय रेलवे पुलिस हत्या के विभिन्न पहलुओ की जांच कर रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds