May 5, 2024

राहुल गांधी को भारत से अधिक इटली से प्यार, संकट में छोड़ देते हैं देश : योगी

लखनऊ,13 अक्टूबर(ई खबर टुडे)।भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुजरात दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। दो दिनी गुजरात यात्रा के पहले दिन योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को देश में संकट में घड़ी आने पर भागने वाला नेता बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वलसाड में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुजरात आने पर लगता है कि हम किसी अन्य देश में आ गए हैं। इसका सारा का सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि विकास पुरुष के बारे में जगह-जगह पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले राहुल गांधी तो देश में संकट की घड़ी में विदेश भाग जाते हैं। जब-जब गुजरात में बाढ़ आती है तो राहुल गांधी इटली चले जाते हैं। जिन्हें अपने देश पर गौरव तथा संकट की अनुभूति न हो उनसे क्या उम्मीद करें। जब गुजरात में बाढ़ आती तो राहुल गांधी इटली भाग जाते हैं। देश के किसी अन्य राज्य के साथ ही जब गुजरात में कोई विपदा आती है तो वो दिखाई नहीं देते। कांग्रेस का उस वक्त पता नहीं रहता है, राहुल गाँधी का पता नहीं रहता। अचानक उनको अमेरिका में सपना आता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन्य है गुजरात की धरती जिसने नरेंद्र मोदी को जन्मा है। इसके पहले भारत को विश्व में बड़ा सम्मान नहीं मिलता था। विश्व के मंच पर भारतीय प्रधानमंत्री को उतना सम्मान नहीं मिला था। आज अमेरिका में चुनाव के दौरान भी नरेन्द्र मोदी का जिक्र होता है। इससे भारत के 125 करोड़ भारतीयों का गौरव बढ़ता है। यह स्वागत भारत के नागरिकों का स्वागत होता है। आज 18 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के नीतियों पर चलते हुए कार्य करेगी। नितिन पटेल और विजय रुपानी के नेतृत्व में गुजरात आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अब गुजरात को तय करना है कि वो अपना सम्मान बनाये रखेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी ने कहा कि देश आजाद हुआ अब कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने महात्मा गांधी की उपेक्षा की। कांग्रेस ने बार-बार लौह पुरुष सरदार पटेल की उपेक्षा की।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पिता के पिता अमेठी तथा दादी रायबरेली से सांसद रहे। यह लोग बार में देश के प्रधानमंत्री भी रहे। इनका क्या योगदान है, यह कोई बता नहीं पाएगा। इनके परिवार ने सिर्फ दबाव की राजनीति की। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जब देश के प्रधानमंत्री थे तो गाँधी परिवार की तरफ देखते थे अब क्या बोलना है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप सभी विकास की गौरव गाथा को आगे ले जाएं। उत्तर प्रदेश की धरती का यहाँ से लगाव पुराना है। उत्तर प्रदेश से प्रभु राम यहाँ आये थे। गोरक्षनाथ भी यूपी से गुजरात आये थे। गुजरात के नरेंद्र मोदी यूपी में सांसद हैं और देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
जो लोग विकास के नाम पर गुमराह करना चाहते हैं, जो लोग आतंकवाद के समर्थक हैं और भ्रष्टाचारी हैं उनकी मंशा पूरी नहीं होने देनी है। आप सभी की परम्परा सरदार पटेल के साथ जुड़ी है। विकास के प्रतिमान गौरव गाथा को आगे ले जाने का काम आपको करना है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds