May 21, 2024

रविवार को छुट्टी के दिन छह आईएएस अफसरों के तबादले ,धार और गुना कलेक्टर को हटाया

भोपाल,15 अप्रैल(इ खबरटुडे)। सरकार ने रविवार को छुट्टी के दिन छह आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। धार और गुना कलेक्टर को मैदानी पदस्थापना से हटाकर मंत्रालय और संचालनालय में बैठा दिया। गुना कलेक्टर राजेश कुमार जैन सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव और धार कलेक्टर श्रीमन शुक्ला संचालक खाद्य, नागरिक आूपर्ति होंगे।

वहीं, बुरहानपुर कलेक्टर दीपक सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़े और अहम जिले धार भेजा गया। ग्वालियर औद्योगिक केंद्र विकास निगम के प्रबंध संचालक सत्येंद्र सिंह को बुरहानपुर का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, 2011 बैच के अफसर बी. विजय दत्ता गुना कलेक्टर होंगे। दत्ता लोक निर्माण विभाग के उप सचिव के साथ ट्रायफेक और सड़क विकास निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी देख रहे थे।

विवेक पोरवाल प्रबंध संचालक ट्रायफेक
सामान्य प्रशासन विभाग ने जिलों में बदलाव करने के साथ कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है। 2000 बैच के आईएएस अफसर विवेक पोरवाल को आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति की जगह प्रबंध संचालक ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन कार्पोरेशन लिमिटेड (ट्रायफेक) और राज्य औद्योगिक विकास निगम बनाया गया है। पोरवाल के ट्रायफेक का काम संभालने पर डीपी आहूजा अब दोनों जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे।

चार दिन में तीसरी सूची
सरकार ने इस बार एक साथ तबादले करने की जगह किस्तों में सूची निकालने की रणनीति अपनाई है। पिछले चार दिन में तीन सूचियां निकाली जा चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि धीरे-धीरे और सूचियां आएंगी। कुछ और कलेक्टरों की बदली होगी। सरकार अधिकारियों की भरमार होने की वजह से तबादलों में सीधी भर्ती और प्रमोटी अफसरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds