June 17, 2024

रतलाम : रतलाम -इंदौर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल: देखिये वीडियो

रतलाम ,23 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। जिले में सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। बीते एक माह में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग सड़क हादसे का शिकार हो गये है। जहां अधिकांश मामलों में दुर्घटना का कारण वाहनों की तेज रफ़्तार बताई जा रही है। वही शुक्रवार को भी रतलाम -इंदौर फोरलेन पर 2 चार पहिया वाहनों में भिड़त हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार जिले की सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत चौपाल सागर के सामने एक लोडिंग वाहन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्क्रर मार दी। जिससे पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और लोडिंग वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में पिकअप वाहन चालक गोपाल पिता कैलाश तंवर 35 वर्षीय निवासी रत्तागढ़ खेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों वाहनों में भिड़त इतनी जोरदार हुई की गोपाल ड्राइवर सीट और स्टेरिंग की बीच फंस गया । मौके पर पहुंची सालाखेड़ी चौकी पुलिस और अन्य लोगो ने बड़ी मुश्किल से गोपाल को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। घायल गोपाल को तुरत एम्बुलेंस की मदद से रतलाम के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गोपाल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों वाहनों को फोरलेन से हटाकर यातायात सुंगम किया।

You may have missed