May 15, 2024

रतलाम में होगा एमपी साइकान का 7वां सेमिनार, जुटेंगे देशभर के मनोरोग विशेषज्ञ

समाधान के लिए देंगे मार्गदर्शन,22-23 को दूर होंगी मनोरोगों की भ्रांतियां

रतलाम,15 सितम्बर (इ खबरटुडे)। एमपी साइकान का 7वां सेमिनार 22-23 सितंबर को शहर में होगा। इसमें देशभर के मनोरोग विशेषज्ञ जुटेंगे। 22 सितंबर शाम 5 बजे मनोरोग व इसके समाधान के लिए लोगों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसे स्ट्रेस मैनेजमेंट व पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट कोर्स का नाम दिया है।

जानकारी एमपी साइकान 2013 की आयोजन समिति सचिव डॉ. निर्मल जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया मनोविज्ञान पर सेमिनार में बेंगलुरू के डॉ. महेश आर. व डॉ. एम.पी. शर्मा विचार रखेंगे। यह लोगों के अलावा मनोरोग से जुड़े डॉक्टर व स्टूडेंट के लिए भी अहम रहेगा। मनोरोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश की जाएगी। लोगों से अपील की जाएगी कि मनोरोग से डरने की जरूरत नहीं। इसे सावधानी व सही डॉक्टरी परामर्श से निपटा जा सकता है। 22 सितंबर शाम 4 बजे होटल अजंता पैलेस में सामान्य नागरिकों के लिए सेमिनार रखा जाएगा। इसका विषय व डॉक्टर का नाम तय किया जा रहा है। आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. बी.एल. तापडिय़ा, डॉ. जयंत सूभेदार, डॉ. गोपालसिंह यादव व डॉ. ए.के. मालवीय मौजूद थे। सेमिनार के सहयोगी आईएमए भी रहेगा।

कैंसर से भी घातक

डब्ल्यूएचओ, विश्व बैंक व हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक आत्महत्या सहित मानसिक बीमारियों का प्रतिशत 15 फीसदी है। इसके अनुसार मनोरोग विश्व में कैंसर से भी अधिक घातक है। जिले में 3 हजार से अधिक लोग स्मैक के आदी- जिले में 3 हजार से अधिक लोग स्मैक के आदी हैं। जावरा के अलावा मंदसौर व नीमच में अफीम सहित अन्य मादक पदार्थों की खेती होती है। लोग इसका दुरुपयोग करते हैं। इसके आदी समय रहते नहीं संभलते तो सीधे मौत के मुंह में समाते हैं।

ये रहेंगे आकर्षण –

22 सितंबर- डॉ. हेमंत नायडू लखनऊ, डॉ. अदविता अग्रवाल (डागरिया) मुंबई, डॉ. उज्ज्वल सरदेसाई इंदौर, प्रोफेसर डॉ. एम.पी. शर्मा बेंगलुरू, प्रोफेसर डॉ. सोनिया परियल रायपुर, प्रोफेसर डॉ. पी.के. जोल, डॉ. रजनी चटर्जी, प्रोफेसर डॉ. महेश आर. बेंगलुरू, डॉ. राजीव जैन सागर। मेडिकल स्टूडेंट – डॉ. अभय पालीवाल इंदौर, डॉ. अभय जैन उज्जैन, डॉ. ओ.पी. रायचंदानी जबलपुर। (22 को सुबह 9 से रात 8 बजे तक ब्रेक फास्ट, लंच व टी टाइम के अलावा दिनभर के सेमिनार में ये लोग अलग-अगल विषयों पर विचार रखेंगे।)

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds