May 6, 2024

रतलाम जिले में पकड़ाए खाचरौद के डॉक्टर के अपहरणकर्ता

नागदा, रतलाम ,30 मार्च(इ खबरटुडे)।खाचरौद में आई क्लीनिक संचालित करने वाले डॉक्टर गणेश जाट का अपहरण हो गया। बुधवार दोपहर करीब साढ़े ग्याहर बजे डॉक्टर जाट खाचरौद थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित क्लीनिक पर खड़े थे।

तभी एक इंडिका में सवार होकर आए चार लोगोँ ने डॉक्टर का अपहरण कर लिया।हालांकि कुछ ही घंटों बाद करीब चार अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डाॅक्टर को छुड़ा लिया गया।कार भी जब्त कर ली गई है।प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक आरोपियों को देखते ही डॉक्टर ने दौड़ लगा दी थी। लेकिन दो आरोपियों ने दौड़ कर डॉक्टर को पकड़ लिया। कुछ लोग डॉक्टर को बचने भी आए लेकिन आरोपियों ने कहा कि ये उनका निजी मामला है। कोई बीच में नहीं पड़े।
बताया जाता है कि डॉक्टर जाट हरदा निवासी है। 3 माह पहले ही खाचरौद के बीजेपी नेता सीताराम परमार के घर में उन्होंने अपना किलिनिक शुरू किया है।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।रतलाम प्रतिनिधि के अनुसार इंदौर-नीमच हाईवे पर बिलपांक फाटे पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से डॉक्टर को भी मुक्त करा लिया गया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds