May 20, 2024

रतलाम जिले में कोरोना कहर जारी :आज भी 37 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले,दो की मौत

रतलाम 27 नवंबर( (इ खबरटुडे)। जिले में हर रोज कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही। बावजूद अधिकांश लोग बाजार में मास्क और सोशल डिटेन्सिंग की अनदेखी करते देखे जा सकते है। शुक्रवार को जिले के अलग अगल क्षेत्रों से 37 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके है।

जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के ग्राम कांग सी की 48 वर्षीय महिला, धामनोद की 24 वर्षीय महिला, रतलाम जीएमसी की 29 वर्षीय महिला, ओल्ड रेलवे कॉलोनी के 44 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर के 59 वर्षीय पुरुष, अंबेडकरनगर की 26 वर्षीय महिला, तेजा नगर की 60 वर्ष की महिला, ग्राम कनेरी के 23 वर्षीय पुरुष, रतलाम के महावीर नगर की 23 वर्षीय महिला 37 वर्षीय महिला, एम बी नगर की 50 वर्षीय महिला, मोहन नगर के 46 वर्षीय पुरुष, जिला चिकित्सालय की 35 वर्षीय महिला, सुयोग परिसर की 62 वर्षीय महिला, मुखर्जी नगर के 65 वर्षीय पुरुष 27 वर्षीय पुरुष, त्रिलोक नगर के 34 वर्षीय पुरुष, सिंधु नगर के 61 वर्षीय पुरुष 55 वर्षीय पुरुष 46 वर्षीय पुरुष, चांदनी चौक की 62 वर्षीय महिला, राजस्व कॉलोनी के 53 वर्षीय पुरुष, पीएनटी कॉलोनी के 59 वर्षीय पुरुष, नामली स्टेशन रोड की 74 वर्षीय महिला, रतलाम अलकापुरी के 58 वर्षीय पुरुष, टीआईटी रोड की 52 वर्षीय महिला, रेलवे कॉलोनी कि 50 वर्षीय महिला, सागोद रोड के 28 के 28 वर्षीय पुरुष, पीएनटी कॉलोनी के 54 वर्षीय पुरुष, बावड़ी की चाल सज्जन मिल के 65 वर्षीय पुरुष, पत्रकार कॉलोनी जावरा के 48 वर्षीय पुरुष 45 वर्षीय महिला, रतलाम रेलवे हॉस्पिटल के सामने के 57 वर्षीय पुरुष कोमल नगर की 81 वर्षीय महिला, जावरा राजेंद्र कांप्लेक्स के 38 वर्षीय पुरुष, ग्राम मीनावदा के 62 वर्षीय पुरुष,प्रतापनगर के 42 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल 37 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके है।

दो और लोगो की कोरोना से मौत

वही जावरा रोड निवासी कोविड-पॉजिटिव वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई है।मृतक को 21 नवंबर को भर्ती किया गया था उनकी मृत्यु 26 नवंबर को हो गई इसके अलावा कस्तूरबा नगर के 68 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष की भी मौत हो गई है। जिसे 21 नवंबर को भर्ती किया गया था उनकी मृत्यु 27 नवंबर को हो गई है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds