May 10, 2024

रतलाम : कोरोना वायरस सक्रिय ,आज भी 26 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

रतलाम,30 नवंबर (इ खबरटुडे)। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल बीते दिनों के मुकाबले वर्तमान में नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या में कमी आई है। लेकिन खतरा अभी भी पूरी तरह से टला नहीं है। सोमवार को भी जिले के अलग अलग क्षेत्रों से26 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज समाने आ चुके है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम के दीनदयाल नगर के 18 वर्षीय युवक, शिवपुर हाउस के 53 वर्षीय पुरुष, राजस्व कॉलोनी के 42 वर्षीय पुरुष, मित्र निवास रोड के 30 वर्षीय पुरुष ,विनोबा नगर के 40 वर्षीय पुरुष, ग्राम पलसोड़ा के 31 वर्षीय पुरुष, अजंता टॉकीज रोड की 54 वर्षीय महिला, गौशाला रोड की 88 वर्षीय महिला, रतलाम जेल के 23 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल नगर के 29 वर्षीय पुरुष, सैलाना उदय विहार के 65 वर्षीय पुरुष, रतलाम काटजू नगर की 23 वर्षीय महिला, तेजा नगर के 42 वर्षीय पुरुष, इंदिरानगर के 53 वर्षीय पुरुष ,सुंदरवन कॉलोनी के 75 वर्षीय पुरुष ,गीता मंदिर क्षेत्र की 51 वर्षीय महिला, टाटानगर के 37 वर्षीय पुरुष ,सुतारो का वास की 22 वर्षीय महिला, कल्याण नगर के 55 वर्षीय पुरुष, टाटानगर की 48 वर्षीय महिला, अंबेडकर नगर के 48 वर्षीय पुरुष, गुलमोहर की 58 वर्षीय महिला, जवाहर नगर की 53 वर्षीय महिला, तिरुपति नगर की 55 वर्षीय महिला, जावरा विवेकानंद कॉलोनी के 29 वर्षीय पुरुष, औद्योगिक थाना जावरा के 61वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल 26 नये मरीज समाने आ चुके है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds