May 11, 2024

मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से आए फोन के बाद कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

मुंबई,30 जून (इ खबरटुडे। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोलाबा स्थित ताज होटल पैलेस होटल और बांद्रा स्थित ताज होटल लेंड एंड होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी सोमवार देर रात पाकिस्तान से एक फोन के जरिए दी गई। इसके बाद इन दोनों होटलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई हैं।

ताज महल होटल में सोमवार रात 12.30 बजे पाकिस्तान से कॉल आया। इसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताया। उसने कहा कि कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुआ आतंकी हमला पूरी दुनिया ने देखा, अब भारत के ताज होटल में 26/11 जैसा हमला एक बार फिर होगा।

इस व्यक्ति ने होटल कर्मचारी को अपना व्हाट्सअप नंबर भी दिया। मुंबई पुलिस को तुरंत इस धमकी की सूचना दी गई, जिसके बाद इन दोनों होटलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस यहां हर व्यक्ति की बारीकी से जांच कर रही हैं। पुलिस इस नंबर के जरिए उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds