May 4, 2024

भाजयुमो की क्विज प्रतियोगिता में लगा बच्चो का मेला

रतलाम,23 जनवरी (इ खबरटुडे)। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित सामान्य ग्यान प्रतियेगिता में स्कूली बच्चों का हुजुम उमड़ पड़ा। नगर के श्रीकालिका माता परिसर के निगम रंगमंच पर आयोजित इस  क्विज प्रतियोगिता में हजारों बच्चों ने विशाल पांडाल में बैठकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली से आए भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  प्रोफ़ेसर पंकज चौधरी भी शामिल हुए | 
भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू यादव ने बताया कि भाजपा के संस्थापक स्व. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और कृतित्व को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर के स्कूली बच्चो के लिए मेरे दीनदयाल नामक क्विज प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है। इस स्पर्धा में विजयी होने वाले बच्चो को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ काफी पीने का मौका मिलेगा।  इसी क्रम में रतलाम के कालिका माता परिसर में क्विज स्पर्धा का आयोजन किया गया .इस क्विज कॉम्पिटिशन में, सैकड़ो स्कूली बच्चो ने हिस्सा लिया | इस प्रतियोगिता में दिल्ली से आए भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  प्रोफ़ेसर पंकज चौधरी भी शामिल हुए | भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी स्कूलो मे जाकर खासी मेहनत कि ताकि बडी संख्या मे विद्यार्थी इस काम्पिटिशन मे हिस्सा ले सके.

भाजयुमों जिलाध्यक्ष सोनू यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजपालसिंह सिसोदिया, पंकज चौधरी, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर सुनीता यार्दे, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, आलोट विधायक जितेन्द्र गेहलोत आदि ने उपस्थित होकर बच्चों का हौसला बढाया। सोनू यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन हजार से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया है, इस मौके पर पञिका का भी विमोचन अतिथियों ने किया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds