May 19, 2024

BIrbhum MHA: बीरभूम में मीडिया से अमित शाह बोले- बंगाल में भ्रष्‍टाचार चरम पर

कोलकाता,20 दिसम्बर(इ खबर टुडे)। अपने दो दिनी बंगाल दौर के समापन पर आज गृहमंत्री अमित शाह ने रोड शो के बाद प्रेस को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा, भारत के सबसे बड़े दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर ये हमला केवल भाजपा के अध्यक्ष पर हमला नहीं है बल्कि बंगाल के अंदर लोकतंत्र के की व्यवस्था पर हमला है।

इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी तृणमूल कांग्रेस की सरकार की, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की है। मैं आज इस प्रेस वार्ता के माध्यम से तृणमूल कांग्रेस के सभी नेताओं को बताना चाहता हूं कि आप गलतफहमी में मत रहिए कि इस प्रकार के हमले से से भाजपा की गति, भाजपा का कार्यकर्ता रुकेगा या भाजपा अपने कदम पीछे लेगी। जितना इस प्रकार की हिंसा का वातावरण बनाएंगे उतना ही भाजपा और मजबूती के साथ बंगाल में अपने आप को मजबूत करने का परिश्रम करेगी।

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि हिंसा का जवाब हम लोकतांत्रिक तरीकों से देंगे। बंगाल में आने वाले चुनाव में इस सरकार को हम परास्त करके दिखाएंगे। बंगाल में राजनीतिक हिंसा चरम पर है। 300 से ज्यादा भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले की जांच में एक इंच भी प्रोग्रेस कहीं पर दिखाई नहीं पड़ती है।

बंगाल में शिक्षा क्षेत्र में 90% प्राथमिक स्कूलों में डेस्क नहीं है। 30% से ज्यादा स्कूलों में पर्याप्त क्लासरूम नहीं है। 10% स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं है। 56% स्कूलों में शौचालय नहीं है।शिक्षा के क्षेत्र में ये बंगाल की स्थिति है।

टोलबाली, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, हिंसा, बम धमाकों, कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में बंगाल नंबर एक है। मां, माटी, मानुष का नारा लेकर चलने वाले टोलबाजी, तुष्टिकरण, तानाशाही में अटक कर रह गए हैं। एक पारिवारिक पार्टी बनकर टीएमसी बनकर रह गई है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds