May 5, 2024

बांधवगढ़ में भाजपा के शिवनारायण ने पिता का रिकाॅर्ड तोड़ा

उमरिया ,13अप्रैल(इ खबरटुडे)। बांधवगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में सांसद ज्ञान सिंह के पुत्र शिवनारायण सिंह विजयी रहे। शिवनारायण सिंह को कुल 74,356 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री सिंह के हिस्से में 48,880 वोट आए और वे शिवनारायण सिंह से 25,476 मतों से हार गईं।

शिवनारायण सिंह ने उपचुनाव में 25,476 वोटों से जीत दर्ज कर अपने पिता का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ज्ञान सिंह ने जब 2013 में यहां से विधानसभा का चुनाव लड़ा था तो वे कांग्रेस के प्यारे लाल बैगा से 18,300 वोटों से चुनाव जीते थे। शहडोल लोकसभा के उपचुनाव में भी ज्ञान सिंह को बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रतिद्वंदी से बहुत कम बढ़त मिली थी। तब उन्हें यहां से कांग्रेस की हिमाद्री सिंह से महज 5200 वोटों ज्यादा मिले थे। ज्ञान सिंह के मुकाबले शिवनारायण की जीत कही बड़ी है और इस जीत के साथ उन्होंने अपने पिता का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दो प्रत्याशियों से ज्यादा मिले नोटा को वोट
उपचुनाव में नोटा में दो प्रत्याशियो से ज्यादा वोट पड़े। इस तरह नोटा चौथे नंबर पर रहा। नोटा में कुल 3,194 वोट पड़े। जबकि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह को 1273 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी केशकली को 2157 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी केशकली को मिले वोटों से 1037 वोट नोटा में ज्यादा पड़े। जबकि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विजय सिंह को मिले कुल वोटों से 1021 वोट नोटा में अधिक हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds