mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

बजरंग दल के पूर्व नेता रमेश सिन्धी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी,गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती,पुलिस अधिकारी पंहुचे

रतलाम,3 मई (इ खबरटुडे)। बजरंग दल के पूर्व नेता रमेश सिन्धी को बुधवार शाम शास्त्री नगर स्थित उनके आफिस में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। रमेश सिंधी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।


प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक बजरंग दल के पूर्व नेता रमेश सिन्धी उर्फ रामचन्द्र 42 को शास्त्री नगर स्थित उनके आफिस में शाम करीब पौने सात बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बताया जाता है कि गोली रमेश के पेट में लगी। हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से् फरार हो गए। बताया जाता है कि हमलावर तीन थे और किसी काले रंग की गाडी में सवार थे।

गोली लगने के बाद रमेश को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी हेमन्त चौहान,टीआइ किशोर्र पाटनवाला समेत पुलिस अधिकारी अस्पताल में पंहुच गए थे। गोलीबारी की खबर फैलते ही अस्पताल में भी रमेश सिन्धी के मित्र परिचितो का पंहुचना शुरु हो गया था।

रमेश सिन्धी पर उक्त हमला आपसी रंजिश के चलते किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि हत्या के एक प्रकरण के सजायाफ्ता व्यक्ति से रमेश की विवाद चल रहा था।
पुलिस ने शहर की नाकाबन्दी करने के साथ काली गाडियों की तलाश शुरु कर दी है।

Back to top button