October 6, 2024

प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में कार्य विभाजन आदेश जारी

रतलाम 16 नवम्बर(इ खबरटुडे)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बी.चन्द्रशेखर ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य पूर्व में हुए समस्त कार्य विभाजन आदेशों को अधिक्रमित करते हुए नवीन कार्य विभाजन किया गया है।

कार्य विभाजन हरजिन्दरसिंह अपर कलेक्टर (विकास) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम, डाॅ. कैलाष बुन्देला अपर कलेक्टर, सुनील झा डिप्टी कलेक्टर, श्रीमती नेहा भारतीय संयुक्त कलेक्टर, अनूप कुमार आई.ए.एस, वीरसिंह चैहान डिप्टी कलेक्टर, आर.पी.वर्मा डिप्टी कलेक्टर, श्रीमती लक्ष्मी गामड़ संयुक्त कलेक्टर, अनिल भाना डिप्टी कलेक्टर एवं रणजीत कुमार डिप्टी कलेक्टर के मध्य किया है। कलेक्टर ने सभी अनुभागों में पदस्थ एसडीएम को पूर्ववत अनुभाग का दायित्व सम्भालने के निर्देश दिये है।

नवागत अपर कलेक्टर डाॅ. कैलाष बुन्देला को म.प्र.भू-राजस्व संहिता 1959 के अंतर्गत अपर कलेक्टर जिला रतलाम तत्समय प्रदत्त विधि द्वारा कलेक्टर को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे तथा दायित्वों के निवर्हन हेतु उत्तरदायी होगे। इसी प्रकार रणजीत कुमार डिप्टी कलेक्टर, विभागीय जाॅच उप जिला निर्वाचन अधिकारी, भारत निर्वाचन, स्थानीय निर्वाचन, मण्डी निर्वाचन, रीडर टू, कलेक्टर, एफपीडी संस्थागत वित्त, ब्रिस्क, समय सीमा समीक्षा, सहायक अधीक्षक राजस्व/सामान्य के कार्य सौपे गये है। लिंक अधिकारी नियुक्त किये गये

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बी.चन्द्रशेखर द्वारा जारी कार्य विभाजन आदेश में निम्नानुसार अधिकारियों को परस्पर लिंक आॅफिसर नियुक्त किया हैं। हरजिन्दरसिंह अपर कलेक्टर (विकास) के लिंक अधिकारी डाॅ. कैलाष बुन्देला अपर कलेक्टर रहेगे एवं श्रीमती लक्ष्मी गामड़ संयुक्त कलेक्टर के डिप्टी कलेक्टर लिंक अधिकारी अनिल भाना रहेगे। इसी प्रकार अनिल भाना डिप्टी कलेक्टर के डिप्टी कलेक्टर लिंक अधिकारी रणजीत कुमार रहेगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds