रतलाम

प्रधानाचार्य निलम्बित

स्कूल चलो अभियान में बरती थी लापरवाही

रतलाम,16 जून (इ खबरटुडे)। राज्य शासन के महत्वाकांक्षी अभियान स्कूल चलो अभियान में लापरवाही बरतने वाले एक प्रधानाचार्य को आज तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार,स्कूल चलो अभियान के तहत कलेक्टर डॉ.संजय गोयल जिला शिक्षा अधिकारी जेके शर्मा के साथ शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य भानुप्रकाश डामर को विद्यालय से अनुपस्थित पाया गया। उनकी अनुपस्थिति को स्कूल चलो अभियान के तहत कत्र्तव्य में लापरवाही बरतना मानते हुए प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button