May 21, 2024

प्रदेश ने गम्भीर कार्य-शैली का एक महान नेता खो दिया

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल,28 दिसम्बर (इ खबर टुडे )।वाणिज्य-उद्योग,रोजगार, खनिज साधन तथा प्रवासी भारतीय मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है| श्री शुक्ल ने स्व. श्री पटवा के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा है कि प्रदेश ने अपनी एक अलग पहचान तथा गम्भीर कार्य-शैली का महान नेता खो दिया है|उद्योग मंत्री ने कहा कि स्व.श्री पटवा का शुमार प्रदेश के कद्दावर राजनीतिज्ञों में था| उन्होंने कहा कि स्व.पटवा की उल्लेखनीय सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता| श्री शुक्ल ने कहा कि विशेषकर उनका प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यकाल स्मरणीय रहेगा|श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को ईश्वर से यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है|

निधन पर कृषि मंत्री ने शोक व्यक्त किया
किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री पटवा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री बिसेन ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री पटवा के निधन से उन्हें पारिवारिक एवं व्यक्तिगत क्षति हुई है। उन्हें राजनीति में लाने एवं मार्गदर्शन देने में श्री पटवा की हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री पटवा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के रूप में प्रदेश एवं देश की उल्लेखनीय सेवा की। उनके निधन से प्रदेश एवं देश ने एक महत्वपूर्ण राजनेता को खो दिया है। यह एक अपूरणीय क्षति है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds