mainझाबुआब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पेटलावद में किसानों ने हाइवे पर फेंके सैकड़ों क्विंटल टमाटर

पेटलावद\झाबुआ,16जनवरी(इ खबरटुडे)।स्टेट हाईवे पर सोमवार को चारों ओर टमाटर ही टमाटर बिखरे पड़े नजर आए। किसानों ने सैकड़ों क्विंटल टमाटर सड़कों पर फेंककर विरोध प्रदर्शन किया। किसान संघ तहसील पेटलावद के बैनर तले किसानों ने फसलों और सब्जियों के कम भाव के चलते सोमवार सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि चौक से जनाक्रोश रैली निकाली। इसके पूर्व मुख्य मार्ग पर धरना दिया।

दरअसल किसान वर्ग नाराज है, क्योंकि फसलों और सब्जियों के अपेक्षित दाम नहीं मिल रहे है। यह एक गैर राजनीतिक आंदोलन था। किसानों का कहना है कि पेटलावद से एक चिंगारी निकली है, जो जिला और प्रदेश स्तर तक पहुंचेगी।

नोटबंदी से नुकसान
किसानों के अनुसार नोटबंदी के चलते उन्हें भारी नुकसानी का सामना करना पडा है। इसे लेकर वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। सोयाबीन, कपास,टमाटर, प्याज आलू, मटर और अन्य फसलों की लागत मूल्य भी नहीं मिला है। वक्ताओं ने कहा की यदि किसान एक वर्ष फसल लगाना बंद कर दे तो देश की स्थिति क्या होगी इस और भी ध्यान देना जरूरी है। क्योंकि भारत की 70 प्रतिशत आबादी खेती किसानी से जुडी हुई है। किसानों ने कहा की यदि सात दिन में कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button