May 18, 2024

पाँच वर्ष में 97 हजार से ज्यादा उद्योग लगे

दो लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार

भोपाल  7 सितम्बर (इ खबरटुडे)। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एम.एस.एम.ई.) क्षेत्र पिछले वर्षों में देश की अर्थ-व्यवस्था का एक अत्यधिक सक्रिय और गतिशील क्षेत्र के रूप में उभरा है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग बड़े उद्योगों की तुलना में कम पूँजी लागत पर रोजगार के ज्‍यादा अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार अधिक से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों के माध्यम से रोजगार सृजित किये जा रहे हैं। प्रदेश में पिछले पाँच वर्ष में लगभग 97 हजार 744 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग लगाये गये। इनमें 2478.62 करोड़ का निवेश हुआ। इन पाँच वर्ष में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से 2 लाख 23 हजार 693 व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध करवाया गया।

इंदौर में अक्टूबर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में इस बार वृहद परियोजनाओं के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों को प्रदेश में पूँजी निवेश कर रोजगार सृजन के लिये आमंत्रित किया गया है। प्रदेश में निवेश में वृद्धि एवं सर्वांगीण विकास तथा रोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिये नीतियों को सरल बनाने और उनमें जरूरी बदलाव आदि को प्राथमिकता दी जा रही है।

वित्तीय वर्ष                                  सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग
संख्या               निवेश           रोजगार

2009-2010                             19725            282.87       41558

2010-2011                           19860            435.61       43296

2011-2012                            20105            475.16       46501

2012-2013                            19394           672.42       47414

2013-2014                            18660           612.56       44924

योग                               97744      2478.62       223693

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds