May 18, 2024

Ujjain Stone Pelting Update: आधा दर्जन से अधिक धर्म जागरण कार्यकर्ता घायल,एक दर्जन वाहनों में तोडफोड,30-40 लोगों के खिलाफ बलवा,मारपीट,तोडफोड का प्रकरण

उज्जैन,25 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। अयोध्या में बन रहा है राम मंदिर को लेकर धर्म जागरण कार्यकर्ताओं की रैली पर बेगमबाग क्षेत्र में वर्ग विशेष की और से हुए पथराव Stone Pelting के बाद शुक्रवार शाम उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।तत्काल ही पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया है।एक दर्जन कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना प्राथमिक रूप से सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को माधव सेवा न्यास के महाकाल स्थित भारत माता मंदिर के पास कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के लिए राजेंद्र नगर के कार्यकर्ता रैली के रूप में नारे लगाते हुए वहां जा रहे थे ।वर्ग विशेष के बेगमबाग क्षेत्र से जब ये निकल रहे थे उसी दौरान उन पर पथराव किया गया। जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही महाकाल थाना प्रभारी अरविंदसिंह तोमर एवं पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से रवाना कर दिया ।बताया यह भी जा रहा है के कुछ कार्यकर्ताओं को बंधक बनाने का प्रयास किया गया था।पथराव में दो तीन चौपहिया वाहनों एवं आधा दर्जन दो पहिया वाहनों के कांच फोडे गए हैं। इसके बाद स्थित को तनाव पूर्ण देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।पथराव एवं तनाव की सूचना पर डीएम आशीषसिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला तत्काल स्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए क्षेत्र का पुलिस बल के साथ अवलोकन किया। एसपी श्री शुक्ल के अनुसार कुछ कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।उनके थाने पहुंचने पर मेडिकल करवाने के उपरांत पथराव करने वालों के विरूद्ध शिकायतकर्ताओं के बताए अनुसार नामजद या अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया जाएगा । स्थितिपूर्ण: नियंत्रण में है। डीएम सिंह के मुताबिक दो पक्षों में विवाद की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला गया है।पूर्ण शांति है विवाद की स्थिति की वास्तविकता को जानने के लिए सीसी टीवी कैमरा के रिकार्ड निकलवाए गए हैं। पुलिस को कुछ सीसी टीवी फूटैज मिले हैं जो कि मिडिया तक भी पहुंचे हैं। इनमें महिलाएं एवं बच्चे पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं। बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित चौबे के अनुसार पथराव में करण बैरागी एवं सागर बैरागी को गंभीर चोंट आई है । इन्हे तेजनकर अस्पताल में भर्ती किया गया है।इनके अलावा प्रमोद कौरव,प्रणय शर्मा,हेमंत रघुवंशी,योगेश आंजना,अग्निवेश जोशी,यश जोशी ,भूपेन्द्र सेन,अभिषेक जोशी,युवराज व्यास,राघव शर्मा,संस्कार मेहता को चोंट आने पर संजीवनी अस्पताल में उपचार दिया गया है।देर रात महाकाल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।थाना प्रभारी अरविंदसिंह तोमर के अनुसार घायल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने 30-40 लोगों के खिलाफ बलवा,मारपीट,तोडफोड का प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से कुछ आरोपियों की पहचान की गई है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds