May 21, 2024

पति से विवाद के बाद महिला ने 2 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान

धार,14 अप्रैल(इ खबरटुडे)। राजोद से 8 किमी दूर कचनारिया गांव में महिला ने दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह करीब 11 बजे गांव की एक महिला कुएं में पानी भरने गई थी। उसने शवों को देख लोगों को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार कालीबाई पति जामसिंह व उसके दोनों बच्चे उमेश (4) व रीतेश (3) के शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत के कुएं में मिले। गांव वालों की सूचना पर राजोद पुलिस पहुंची और शव बाहर निकलवाए। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद कालीबाई ने यह कदम उठाया है। बच्चों व महिला की चप्पलें कुएं की सीढ़ियों पर रखी थीं।

इधर, कालीबाई के मायकेवाले भी गांव पहुंचे और पति व सुसर के साथ झगड़ा किया। भाई नाहरसिंह मेड़ा ने आरोप लगाया है कि पति- पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था और हमारी बहन को मारकर कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने समझाइश देकर शवों को सरदारपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds