July 5, 2024

पंचक्रोशी यात्रा का विधिवत शुभारम्भ,श्री नागचंद्रेश्वर से बल प्राप्त कर यात्री रवाना हुए

उज्जैन,11 अप्रैल (इ खबरटुडे) । पंचक्रोशी यात्रा इस वर्ष मुहूर्त अनुसार बुधवार 11 अप्रैल से प्रारम्भ हुई। पंचक्रोशी यात्रा उज्जैन में होने वाला प्रतिवर्ष का आयोजन है। यह धार्मिक यात्रा 118 किमी लंबीहोती है और अप्रैल माह में आयोजित होती है, जिसमें वैशाख की तपती दोपहर में हजारों श्रद्धालु आस्था की डगर पर यात्रा करते हैं। यात्रा के कुछ प़ड़ाव शिप्रा के किनारे हैं। पंचक्रोशी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु यात्रा प्रारंभहोने के एक दिन पहले नगर में आकर मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पर विश्राम करते हैं। प्रातः शिप्रा स्नान कर पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुँच भगवान नागचंद्रेश्वर को श्रीफल अर्पित कर बल प्राप्त करते हैं। इसकेबाद यात्रा शुरू होती है। यद्यपि बहुत-से पंचक्रोशी यात्री बुधवार को ही दूसरे पड़ाव करोहन पड़ाव तक पहुंचे तथा कई यात्री तो तीसरे पड़ाव नलवा तक पहुंच गये। यात्रा का समापन वैशाख कृष्ण अमावस्या 16 अप्रैल को होगा।

पंचक्रोशी यात्रा : दिव्य शक्ति प्रदायक

दुनिया के प्रमुख ज्योतिर्लिगों में से एक महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन की पंचक्रोशी यात्रा को दिव्यशक्तियों के निकट ले जाने वाला माना जाता है। यह यात्रा सम्पूर्ण मानव-समुदाय के कल्याण के लिए निकाली जातीहै। पंचक्रोशी यात्री इस यात्रा के दौरान 118 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं।

वैशाख में अवन्ति यात्रा पुण्यदायी

पुरातन काल से ही अपने पापों के प्रायश्चित के लिए इंसान द्वारा तरह-तरह के अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता रहा है और इसका मकसद ईश्वर के प्रति निकटता पाना होता है। यह सिलसिला आज भी जारी है।ऐसी मान्यता है कि पापों को समाप्त करने की शक्ति बाबा महाकाल में है। स्कंद पुराण में कहा गया है कि पूरे जीवन के काशीवास से ज्यादा महत्वपूर्ण तथा पुण्यकारी काम वैशाख के मास में पांच दिन की यात्रा है। पापों सेमुक्ति पाने और पुण्य कमाने के लिए ही देश भर के श्रद्धालु पंचक्रोशी यात्रा में हिस्सा लेने के लिए उज्जैन पहुँचते हैं। मान्यता है कि इस लम्बी यात्रा में शामिल होने से निहित स्वार्थ, दुराग्रह, पूर्वाग्रह, कटुता, वैमनस्यता तथामोहमाया के सारे बंधन मानों पीछे छूटे जाते हैं।

यात्रा में सात पड़ाव

पंचक्रोशी यात्रा 118 किलोमीटर तक निकाली जाती है और इसमें कुल सात पड़ाव व उप पड़ाव आते हैं। इन पड़ावों व उप पड़ावों के बीच कम से कम छह से लेकर 23 किलोमीटर तक की दूरी होती है। नागचंद्रेश्वर से पिंगलेश्वर पड़ाव के बीच 12 किलोमीटर, पिंगलेश्वर से कायावरोहणेश्वर पड़ाव के बीच 23 किलोमीटर, कायावरोहणेश्वर से नलवा उप पड़ाव तक 21 किलोमीटर, नलवा उप पड़ाव से बिल्वकेश्वर पड़ावअम्बोदिया तक छह किलोमीटर, अम्बोदिया पड़ाव से कालियादेह उप पड़ाव तक 21 किलोमीटर, कालियादेह से दुर्देश्वर पड़ाव जैथल तक 07 किलोमीटर, दुर्देश्वर से पिंगलेश्वर होते हुए उंडासा तक 16 किलोमीटर औरउंडासा उप पड़ाव से क्षिप्रा घाट रेत मैदान उज्जैन तक 12 किलोमीटर का रास्ता तय करना होता है। पुरातन काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार ये यात्रा क्षिप्रा नदी में स्नान व नागचंद्रेश्वर की पूजा के साथ वैशाख कृष्णदशमी से शुरु होती है।

नागचन्द्रेश्वर से बल प्राप्त कर शुभारम्भ

पंचक्रोशी यात्रा उज्जैन में होने वाला प्रतिवर्ष का आयोजन है। यह धार्मिक यात्रा 118 किमी लंबी होती है और अप्रैल माह में आयोजित होती है, जिसमें वैशाख की तपती दोपहर में हजारों श्रद्धालु आस्था की डगर परयात्रा करते हैं। यात्रा के कुछ प़ड़ाव शिप्रा के किनारे हैं। पंचक्रोशी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु यात्रा प्रारंभ होने के एक दिन पहले नगर में आकर मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पर विश्राम करते हैं। प्रातः शिप्रा स्नान कर पटनीबाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुँच भगवान नागचंद्रेश्वर को श्रीफल अर्पित कर बल प्राप्त करते हैं। इसके बाद यात्रा शुरू होती है।

नगर प्रवेश उपरान्त अष्टतीर्थ यात्रा

पंचक्रोशी यात्रा में पिंगलेश्वर, करोहन, नलवा, बिलकेश्वर, कालियादेह महल, दुर्देश्वर, उंडासा तथा रेती घाट इस तरह कुल पाँच प़ड़ाव और दो उपपड़ाव आते हैं। नगर प्रवेश के पश्चात रात्रि में यात्री नगर सीमा स्थितअष्टतीर्थ की यात्रा कर त़ड़के शिप्रा स्नान करते हैं। यात्रा का समापन भगवान नागचंद्रेश्वर को बल लौटाकर होता है। इसके लिए यात्री बल के प्रतीक मिट्टी के घो़ड़े भगवान को अर्पित करते हैं।

You may have missed