May 18, 2024

नेहरू स्टेडियम रतलाम में सामूहिक योग कार्यक्रम 21 जून को – कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर

रतलाम 20 जून(इ खबरटुडे)। कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने बताया कि दिनांक 21 जून 2016 को प्रातः 6.30 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन नेहरू स्टेडियम रतलाम पर किया जायेगा। इसी प्रकार तहसील/विकासखण्ड के कार्यक्रम विकासखण्ड मुख्यालय पर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में किये जायेगे।

 ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम पंचायत के वरिष्ठ विद्यालय में किये जायेगे। सामूहिक योग प्रदर्शन व्यक्ति के लिये स्वैच्छिक होगा किन्तु शासकीय/अशासकीय संस्थाओं के विद्यार्थी इसमें सम्मिलित रहेगे। कार्यक्रम प्रातः 6.30 बजे सभी सहभागी गण की उपस्थिति में प्रारम्भ होगा। प्रातः 6.40 बजे अतिथिगण का आगमन होगा।
जिले  के सभी विभागों के दायित्व सुनिश्चित
प्रातः 6.42 बजे मध्यप्रदेश गान, प्रातः 6.45 बजे माननीय मुख्यमंत्रीजी का संदेश पढ़ा जायेगा। प्रातः 7 से 8 बजे सामान्य योग अभ्यास क्रम होगा एवं प्रातः 8.02 मीनट पर आभार एवं समापन किया जायेगा। कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के दायित्व सुनिश्चित किये गये है। कार्यक्रम में इस बार दिव्यांगों को भी सम्मिलित किया जाकर बैठक व्यवस्था की जायेगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds