mainरतलाम

नि:शक्त जनों के यूनिक आई.डी. के संबंध मे बैठक 5 एवं 6 जनवरी को

रतलाम 04 जनवरी(इ खबरटुडे)।  जिले के नि:शक्त जनों के यूनिक आई.डी. के संबंध  में 5 एवं 6 जनवरी 2016 को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रात: 09:30 बजे से बैठक का आयोजन किया गया है।

 बैठक में सामाजिक न्याय मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव एवं आठ सदस्यीय दल द्वारा यूनिक आई.डी. कार्ड के एप्लीकेशन साफ्टवेअर के जिला स्तर पर यूजर एसेप्टेन्स टेस्ट कार्य की समीक्षा की जाएगी।
 उक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरजिन्दरसिंह ने बताया कि 5 जनवरी को प्रात: 9:30 बजे से 10 बजे से शुभारम्भ, उद्बोधन, प्रात: 10 से 11 बजे तक यु.आई.डी.की समीक्षा, 11बजे से 12 बजे तक प्रगति विवरण, 12:15 से 1:45 बजे तक उपयोगकर्ता प्रबंधकों से चर्चा, दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक समीक्षा एवं जिज्ञासा समाधान होगा।
 इसी प्रकार 6 जनवरी को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक यु.आई.डी.कार्य से जुडे अधिकारियों से चर्चा के उपरांत दोपहर 2:30 बजे से समीक्षा एवं जिज्ञासा समाधान होगा। समापन सायं 4:30 बजे होगा।

 

Related Articles

Back to top button