May 17, 2024

निगम अध्यक्ष के भाई की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,कारणों का खुलासा नहीं

रतलाम,29 मार्च (इ खबरटुडे)। कोरोना संकट को लेकर चल रहे लॉक डाउन के बीच दीनदयाल नगर निवासी एक महिला द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका पूर्व निगम अध्य्रक्ष अशोक पोरवाल के छोटे भाई भाजपा नेता संतोष पोरवाल की पत्नी थी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,संतोष पोरवाल की पत्नी प्रियंका 40 ने शाम को किसी वक्त अपने घर में अपनी ही साडी का फन्दा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की सूचना दीनदयाल नगर पुलिस को जिला चिकित्सालय से शाम करीब पौने छ: बजे प्राप्त हुई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
उल्लेखनीय है कि मृतका का घर दीनदयाल नगर पुलिस थाने के बिलकुल नजदीक है,लेकिन घटना की जानकारी पुलिस को चिकित्सालय से मिली। बताया जाता है कि मृतका ने शाम को चार से पांच बजे के बीच किसी समय खुद को फांसी लगाई। इसके बाद उसके परिजन उसे सीएचएल जैन दिवाकर अस्पताल लेकर गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके परिजन उसे जिला चिकितसिालय ले गए। जिला चिकित्सालय की पुलिस चौकी से दीनदयाल नगर पुलिस थाने को घटना की सूचना शाम पौने छ: बजे प्राप्त हुई।
प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार मृतका का विवाह करीब सत्रह वर्ष पूर्व हुआ था। उसकी एक सौलह वर्षीय पुत्री और एक दस वर्ष का बेटा भी है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का कारण पति पत्नी के आपसी विवाद को माना जा रहा है। दीनदयाल नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds