May 5, 2024

नाव पलटने से 20 लोगों की मौत, दो लाख का मुआवजा घोषित

बागपत ,14सितम्बर(इ खबर टुडे)। बागपत में एक नाव जो 85 लोगों को ले जा रही थी वो गुरुवार को पलट गई। यमुना में नाव पलटने से 20 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचे चुकी है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मरने वालों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

हरियाणा में मजदूरी करने और खेती का काम करने जा रहे थे मजदूर। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव में शायद क्षमता से अधिक लोग थे इसलिए यह हादसा हुआ। वहीं पुलिस और आसपास के लोगों ने लोगों को नदी से निकालर प्राथमिक चिकित्सा दी। करीब 12 लोगों की हालत गंभीर थी उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं लोगों ने प्रशासन पर समय से मदद न पहुंचाने का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाइवे जाम कर वाहनों में तोड़फोड़ की है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds