May 10, 2024

धार जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपितों के खिलाफ प्रकरण

धार,21 नवंबर (इ खबरटुडे)। बगदून थाना अंतर्गत एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपितों ने दुष्कर्म के बाद महिला को जंगल में छोड़ दिया। पुलिस की मदद से पीड़िता रात को बगदून थाने पहुंची।

जानकारी अनुसार बदनावर निवासी 22 वर्षीय महिला एक वर्ष से बगदून में रह रही है। वह अपने रिश्तेदार से मिलने बदनावर गई थी। बुधवार को वह बदनावर से आकर घाटाबिल्लौद स्थित मालती चौराहे पर बस से उतरी और बगदून जाने के लिए बस का इंतजार करने लगी।

इसी दौरान एकलदुना निवासी इंदर पटेल सफेद कार से पहुंचा। महिला पहले घाटाबिल्लौद में इंदर पटेल के यहां किराए से रहती थी, इसलिए उसे जानती थी। इंदर पटेल ने बगदून जाने की बात कहते हुए महिला को कार में बैठा लिया। कार में इंदर के तीन अन्य साथी मौजूद थे। इंदर कार को घाटाबिल्लौद ब्रिज से मानपुर-लेबड़ फोरलेन रोड की तरफ ले जाने लगा।

महिला द्वारा विरोध करने पर कार में सवार उसके साथी ने उसका मुंह दबा दिया। इंदर कार को जंगल की तरफ ले गया। इंदर और एक अन्य साथी ने उससे दुष्कर्म किया, जबकि उसके अन्य दो दोस्त वहीं बैठकर शराब पी रहे थे। दुष्कर्म के बाद चारों महिला को वहीं जंगल में छोड़कर चले गए।

महिला का मोबाइल भी ले गए। महिला पैदल चलकर लेबड़-मानपुर रोड पर आई और वहां मदद लेकर 100 डायल को फोन किया। इसके बाद थाने पहुंची और आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में चारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds