May 7, 2024

दुल्हन की तरह अयोध्या को सजाया गया,सरयू के तट पर जलाए जाएंगे 1.71 लाख दीप 

अयोध्या,18अक्टूबर(ई खबर टुडे)। अयोध्या में इस बार त्रेतायुग जैसी दीपावली का त्योहार मनाने का फैसला योगी सरकार ने लिया। दुल्हन की तरह अयोध्या को सजाया गया है। इस बार सरयू तट पर करीब 14 हजार लीटर तिल के तेल से 1.71 लाख दीप जलाए जाएंगे। सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक सरयू की आरती करेंगे। दीपोत्सव के लिए शाम 6 बजे से 6.30 के बीच का समय तय किया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा नाम ।इससे पहले यह रिकॉर्ड बाबा राम रहीम के नाम पर दर्ज है. यह रिकॉर्ड बाबा राम रहीम ने 2016 में बनाया था।

5 हजार स्टूडेंट्स दीपोत्सव में लेंगे हिस्सा
राम की पौड़ी पर दीप जलाने की जिम्मेदारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी को दी गई है। अवध यूनिवर्सिटी के 5 हजार स्टूडेंट्स इस दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे। हर दीपक में 50 ग्राम तिल का तेल डाला जायेगा. साथ ही लखनऊ से लायी गयी रूई की 2 बत्तियों को इसमें लगाया जायेगा। तिल का तेल अयोध्या, फैजाबाद और आसपास के जिलों से अरेंज किया गया है। वहीं, अवध यूनिवर्सिटी का दावा है कि इस बार 1.71 लाख नहीं, 2 लाख दीप इस बार सरयू तट पर जलाए जाएंगे।

3 Km एरिया में होगा दीपों का उजाला
आज शाम 6 से 6:30 बजे के बीच इस दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए समय तय किया गया है। अयोध्या का तीन किलोमीटर लंबा सरयू तट, राम कथा पार्क और राम की पौड़ी 1.71 लाख दीपों से सजेगी। इसके पहले सीएम योगी और राज्यपाल रामनाईक सरयू तट पर आरती भी करेंगे।

9 द्वार से होकर सरयू तट पर पहुंचेंगे लोग
सरयू तट पर पहुंचने से पहले आपको 9 द्वार मिलेंगे. जिन्हें अलग अलग लाईट और डिजाइन से सजाया गया है। वहीं अगल-बगल के मंदिरों को ख़ास तरह की लाइट्स से रोशन किया गया है। राम घाट पार्क से लेकर सरयू घाट तक के बीच सिर्फ 9 लाइटिंग द्वार बनाया गया है। नागेश्वर नाथ घाट, लक्ष्मण घाट, वैदेही घाट समेत 9 घाट को लाइटिंग से सजाया गया है। छोटी दीपावली की एक रात पहले अधिकतर लोग अयोध्या देखने आ रहे हैं।
राम घाट के पास रहने वाले प्रवीण सिंह ने बताया, मेरी उम्र 50 साल की हो गई, लेक‍िन ऐसा बार देख रहा हूं। 20 साल के अमरीश पांडेय बताते हैं कि ऐसा हर बार होना चाहिए, बहुत अच्छा लगा रहा।

अद्भुत दीपावली देखने विदेशी सैलानी भी आए
इस बार अयोध्या के घाट पर कई विदेशी सैलानी देखने को मिले जो अपने इंडियन फ्रेंड के साथ घूम रहे थे। फ्रांस से आए एक सैलानी मैथी, मैं पहली बार आई हूं मैन कभी ऐसा डेकोरेशन देखा नहीं था। लाइटिंग और दीप भी सजे है मैं छोटी दीपावली की रात को जरूर आऊंगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds