October 5, 2024

दुनिया के सबसे उम्रदराज इंसान का निधन, अल्बर्ट आइंस्टीन के दौर में हुआ था जन्म

टोक्यो,21 जनवरी (इ खबरटुडे)। दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति मसाजो नोनाका का निधन हो गया है। मसाजो मूव रुप से जापान के रहने वाले थे। जापानी मीडिया के मुताबिक 113 की उम्र में रविवार को उनका निधन हो गया। नोनाका का जन्म 1905 में हुआ था। बता दें कि दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रुप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज किया गया है।जिस साल दुनिया के महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने संपर्क का सिद्धांत स्थापित किया था, उसी के कुछ महीने बाद नोनाका का जन्म हुआ था। गिनीज बुक ऑऑ वर्ल्ड क टीम ने नोनाका को सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति की रुप में इनकी पहचान की थी। नोनाका के पोते यूको ने बताया कि अपने दादा की मौत पर वे बेहद दुखी हैं। वे हमेशा की तरह उस दिन भी सारे काम कर बेहतर ढंग से कर रहे थे, परिवार के किसी भी सदस्य को उन्होंने किसी भी तरह परेशान नहीं किया, बड़ी ही शांति के उनका निधन हो गया।

नोनाका के छह भाई और एक बहन हैं। उनकी शादी 1931 में हुई थी, उनके पांच बच्चे हैं। वे टोक्यो में एक होटल चलाते थे, काम से रिटायरमेंट लेने के बाद वे टीवी पर सूमो की कुश्ती को देखना पसंद करते थे। जापान में सबसे ज्यादा लंबी उम्र के लोग रहते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा उम्रदराज लोग भी जापान में ही पाए जाते हैं। इसके पहले 2013 में 116 साल के जिरोमोन किमुरा का निधन हुआ था। वहीं अब तक के सबसे उम्रदराज व्यक्ति जीन लुइस का निधन 122 साल की उम्र में साल 1997 में हुआ था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds