mainब्रेकिंग न्यूज़रतलाम
दीनदयाल नगर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिला, क्षेत्र को किया जा रहा कंटेंटमेंट

रतलाम,03जुन (इ खबर टुडे)।शहर में लगातार एक के बाद एक करोना पाजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं। उसके बावजूद भी अधिकांश जनता बेवजह घर से बाहर निकल रही है। इस बीच दीनदयाल नगर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया हे, जिसके बाद क्षेत्र को कंटेंटमेंट किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार दीनदयाल नगर क्षेत्र एक निवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसे स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत आइसोलेट कर लिया है।
पाजिटिव पाए गए युवक के परिजनो को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। साथ ही पूरे क्षेत्र को सेनीटाइज कर कंटेंटमेंट क्षेत्र बनाया जा रहा है।जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले के साथ वरिष्ठ अधिकारी एवं दीनदयाल नगर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।