May 17, 2024

दिसम्बर तक उज्जैन नगर की सिंहस्थ की सड़कें पूर्ण होगी

संभागायुक्त ने सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा की
उज्जैन 2 अगस्त (इ खबरटुडे)।  उज्जैन शहर में सिहस्थ मद में बन रहे आगर रोड़ फोर लेन, कमरी मार्ग एवं नर्सिंहघाट से लालपुल तक की सड़क दिसम्बर 2013 के अंत तक पूर्ण हो जायेगी।  वर्तमान में इन सड़कों के 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिये गये है।  सिंहस्थ 2016 के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान यह जानकारी संभागायुक्त अरूण पाण्डेय को नगर निगम के अधिकारियों द्वारा दी गई।  संभागायुक्त ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार नगर निगम के ओर से स्पष्ट समय सीमा दर्शाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराने की बात कही जा रही है।  उन्होंने उम्मीद जताई कि तय समय सीमा में उक्त निर्मण कार्य पूर्ण होंगे।  संभागायुक्त ने सिंहस्थ कायों से जुड़े सभी अधिकारियों से कहा है कि ऐसा कार्य करें जिससे आम जनता का शासकीय मशीनरी पर भरोसा बढ़े।  
सिंहस्थ 2016 के विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की बैठक में सिंहस्थ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  दिवाकर नातू तथा कलेक्टर बी.एम.शर्मा भी मौजूद थे।  संभागायुक्त ने बैठक में निर्देश दिये कि इस बारिश के सीजन में ऐसे निर्माण कार्य जो शीघ्र प्रारंभ होना है, का मौका मुआयना कर लिया जाये तथा निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का पहले से आंकलन करते हुए समस्याओं को दूर करने की तैयारी कर ली जाये। संभागायुक्त ने कलेक्टर बी.एम. शर्मा को भू-अर्जन के मामले समय सीमा में निराकृत करने को कहा है।  बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सिंहस्थ के अगले चरण के कार्यों का औचित्यपूर्ण परीक्षण कर कार्ययोजना बनाकर 14 अगस्त तक उप मेला अधिकारी को प्रस्तुत कर दी जाये, जिससे कि नये कार्यों को साधिकार समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।
बैठक में जानकारी दी गयी कि सिंहस्थ 2016 का मास्टर प्लान लगभग तैयार हो चूका है।  संभागायुक्त ने इसका परीक्षण करने का निर्देश कलेक्टर की अध्यक्षता में अधिकारियों के समूह को दिया है।  परीक्षण उपरान्त सिंहस्थ की समीक्षा बैठक में मास्टर प्लान प्रस्तुत होगा।
ब्रिाज हेतु 20 करोड़ प्राप्त
लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग को ब्रिाज निर्माण हेतु सिंहस्थ मद से 20 करोड़ रूपये की राशि प्राप्त हो गई है।  संभागायुक्त ने भू-अर्जन सहित अन्य मामले निपटाते हुए निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ करने के निदेश दिये है।  बैठक में कार्यपालन यंत्री ने जानकारी दि की जीरो पाइंट ब्रिाज की प्रगति अभी 10 प्रतिशत ही हुई है।  नर्सिंहघाट के समीप क्षिप्रा नदी पर पुल की निविदा फिर से आमंत्रित की जायेगी।  इसी तरह बड़े पुल के पास समानांतर ब्रिाज के कार्यादेश भी जारी किये जा चूके है।  साथ ही ऋणमुक्तेश्वर के पास क्षिप्रा पार के लिए पुल की निविदा स्वीकृत हो चूकी है तथा एमआर-10 पर आरओबी एवं उज्जैन मे मक्सी मार्ग से आगर मार्ग को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर रेलवे आरअोबी की निविदा की स्वीकृति की कार्यवाही प्रगति पर है।
पहली बार रेलवे के अधिकारी बैठक में शामिल हुए
सिंहस्थ समीक्षा बैठक में पहली बार रेलवे के इंजिनियर राजकुमार एवं उनके सहयोगी शामिल हुए तथा उन्होंने सिंहस्थ संबंधी रेलवे द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन पर दो नये फूट ओव्हर ब्रिाज बनाये जायेंगे।  साथ ही विक्रम नगर, पींग्लेश्वर स्टेशनों का भी विकास होगा।  संभागायुक्त श्री पाण्डेय ने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि सिंहस्थ कार्यों के लिए आवश्यक भूमि उनके द्वारा दी जाती है तो इसके बदले में शासन अन्य स्थान पर रेलवे को भूमि आवंटित करेगा।  संभागायुक्त ने साथ ही उनके आग्रह किया कि एप्को के साथ बैठकर सिंहस्थ मास्टर प्लान का अध्ययन करें एवं अपनी आवश्यकता अनुसार रेलवे भी सिंहस्थ की प्लानिंग करें।
सिंहस्थ के घाटों के निर्माण का सर्वेक्षण पूर्ण
बैठक में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री ने बताया कि सिंहस्थ हेतु घाटों के निर्माण का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण् कर लिया गया है तथा जैसे ही क्षिप्रा नदी में पानी कम होगा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।  उन्होंने जानकारी दी कि कबीर घाट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चूका है तथा सोमतीर्थ कुंड का भी विकास कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।  इसी तरह लालपुल रेलवे से भूखीमाता तक घाट का निर्माणकार्य 1 करोड़ 15 लाख रूपये तथा 4 करोड़ 88 लाख रूपये लागत से भूखी माता तक के पश्चिमी घाट के निर्माण कार्य की निविदा स्वीकृत हो चुकी है तथा ठेकेदार से अनुबंध किया जा रहा है।
बैठक में जानकारी दी गई कि उज्जैन बायपास रोड़ का एग्रीमेंट हो गया है तथा भू-अर्जन का कार्य होना है।  इसी तरह उज्जैन-मक्सी मार्ग जो कि बीओटी पर बनाया जाना है, कि निविदा प्रचलन में है।  पंचक्रोशी मार्ग पर 46 हजार 500 पौधो का रोपण किया जा रहा है, यह कार्य 20 अगस्त तक पूर्ण हो जायेगा।  बैठक में पुलिस अधीक्षक  अनुराग, उपायुक्त  एन.एस. परमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds