June 29, 2024

दशहरे के दिन भी कोरोना की मार,14 नए मरीज मिले

रतलाम,25 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। कोरोना का जोर कम तो हो गया है,लेकिन दशहरे के दिन भी कोरोना की मार नहीं थमी। रविवार को जिले में कोरोना के चौदल नए मरीज मिले।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार,रविवार को रतलाम के महेश नगर आनंद विहार के 45 वर्षीय पुरुष ,पैलेस रोड के 57 वर्षीय पुरुष, पीएनटी कॉलोनी के 61 वर्षीय पुरुष तथा 61 वर्ष की महिला, कस्तूरबा नगर के 30 वर्षीय पुरुष, न्यू ग्लोबल सिटी की 34 वर्षीय महिला, जवाहर नगर के 40 वर्षीय पुरुष तथा 35 वर्ष की महिला, कस्तूरबा नगर की 65 वर्षीय महिला 10 वर्षीय एवं 11 वर्षीय बालिका 70 वर्षीय पुरुष 42 वर्ष की महिला तथा रावटी की 50 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार रविवार को कुल चौदह नए कोरोना मरीज सामने आए।

You may have missed