mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

तामील हुए 33 हजार 613 गैर जमानती वारंट, 3 हजार 251 अवैध हथियार जब्त

भोपाल,09 नवंबर (इ खबरटुडे)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 8 नवम्बर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत 33 हजार 613 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। इसी दौरान 3 हजार 251 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं और 2 लाख 57 हजार 736 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 16 लाख 80 हजार 803 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से 16 लाख 27 हजार 723 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 12 लाख 77 हजार 257 प्रकरण पंजीबद्ध कर 12 लाख 44 हजार 56 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 4 लाख 3 हजार 546 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 लाख 83 हजार 667 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 11 हजार 174 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

Back to top button