June 15, 2024

जिला प्रशासन द्वारा 18 मई से 25 मई तक फलों के भाव निर्धारित

रतलाम,17 मई (इ खबरटुडे)। जिला प्रशासन द्वारा 18 मई से 25 मई तक की अवधि के लिए फलों के भाव निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित दरों पर ही फल विक्रेता विक्रय करेंगे।

अंगूर (लम्बे वाले) 50 रुपए किलो, अंगूर (गोल वाले) 40 रुपए किलो, तरबूज 15 रुपए किलो, शक्करबट्टी 20 रुपए किलो, संतरा 40 रुपए किलो, कैला 25 रुपए किलो, आम (बादाम) 60 रुपए किलो, आम (हापुस) 90 रुपए किलो, आम (लाल बाग) 50 रुपए किलो, आम (तोतापरी) 45 रुपए किलो, पपीता 25 रुपए किलो, अनार 85 रुपए किलो, सेवफल 100 रुपए किलो, अमरुद (जामफल) 25 रुपए किलो, पाईनापल 60 रुपए किलो, नारियल पानी 20 रुपए नग, मौसम्बी 35 रुपए किलो निर्धारित किया गया है।

You may have missed