May 20, 2024

जावरा को मिली 89 करोड़ की सड़क की सौगात

जावरा-सीतामऊ सड़क मार्ग सी.सी.बनेगी
विधायक डॉ पाण्डेय के प्रयास रंग लाये

जावरा,23 जुलाई (इ खबरटुडे)। प्रदेश शासन ने प्रस्तुत अनुपूरक बजट में  जावरा विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात देते हुए लगभग 89 करोड़ रु की लागत से निर्मित होने वाली जावरा-सीतामउ मार्ग सीमेंट कांक्रीट सड़क एवम् जावरा -बिनोली सड़क मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।लोकप्रिय विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के अथक प्रयासों को आशातीत सफलता मिली है।पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
उक्त जानकारी भाजपा जावरा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष बालाराम पाटीदार ,महामंत्रीद्वय मुकेश बग्गड़ एवम् अभय श्रीमाल ने देते हुए बताया कि विगत कई वर्षो से जावरा -सीतामऊ सड़क मार्ग निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।क्षेत्र के सक्रीय विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय लगातार इस सड़क मार्ग निर्माण के लिए प्रयास कर रहे थे। डॉ पाण्डेय ने पूर्व के कार्यकाल में जावरा से असावती तक मार्ग डामरीकरण स्वीकृत करवाया था।लेकिन बाद के वर्षो में यह मार्ग पुनः जर्जर हो गया था।विधायक डॉ पाण्डेय ने इस सड़क मार्ग को निर्माण के लिए मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ,लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह से लगातार सम्पर्क पर उनसे मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री जी द्वारा क्षेत्र की प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में चाहे गए विजन डाक्यूमेंट में भी इस सड़क मार्ग निर्माण को प्राथमिकता से उल्लेखित किया गया था।
उक्त पदाधिकारियो ने बताया कि विधानसभा में प्रस्तुत अनुपूरक बजट में जावरा से सीतामऊ तक लगभग 57 किमी तक सड़क मार्ग को लगभग 89 करोड़ रु की लागत से सीमेंट कांक्रीट से बनाया जायेगा।लगभग 5 मीटर चौड़ी सड़क बनने से हजारो ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
मण्डल पदाधिकारियो ने आगे बताया कि लंबे समय से चली आ रही मांग का निराकरण करते हुए प्रदेश शासन ने जावरा -सीतामऊ रोड से बिनोली तक सड़क मार्ग को भी स्वीकृति प्रदान की है।जो पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है।
जावरा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगाते दिलाने के प्रणेता लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह,पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मीनारायण जी पाण्डेय,क्षेत्र के सांसद  सुधीर गुप्ता एवम् लोकप्रिय विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारीगण महिपाल सिंह,कांतिलाल मुखिया रोला,राधेश्याम विश्वकर्मा मांडवी,राजेन्द्र सिंह देवड़ा असावती,भंवरसिंह मुनीम शककरखेड़ी,अक्षय मेहता,पवन सिंह हाड़ा ,जुझारसिंह बिनोली,राधेश्याम पाठक ,प्रेम शंकर शककरखेड़ी,विष्णु महाराज सहित विभिन्न कार्यकर्ताओ ने बधाईया दी है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds