May 5, 2024

जातिगत आरक्षण के विरोध में निकली महारैली,25 हजार से अधिक लोगों के महारैली में शामिल होने का अनुमान

रतलाम,12 नवंबर (इ खबरटुडे)। जातिगत आरक्षण के विरोध और आर्थिक आधार पर आरक्षण को लागू किए जाने सहित अन्य मांगो को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना की महारैली रविवार सुबह 80 फीट रोड से शुरु हुई। महारैली में हजारों की सं या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए। महारैली में करीब 25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई डोगेंरे नगर पहुंती,  जहां जनसभा हो रही है। महारैली का मार्ग में जगह-जगह पुष्पों से स्वागत किया गया।
रैली रविवार सुबह 12 बजे बाद  हनुमान ताल 80 फीट रोड से निकली। रैली को लेकर सुबह 11 बजे पहले से ही लोग 80 फीट रोड पर जुटने लगे थे। महारैली के लिए दुपहिया और चारपहिया वाहन पर बड़ी सं या में लोग पहुंचे। राजपुत समाज के युवा, बुर्जर्ग , महिलाएं साफा बांधकर उत्साह के साथ महारैली में शामिल हुई।

इन मांगो को लेकर निकली रैली

-पदोन्नति में आरक्षण समाप्त हो, सरकार हाइकोर्ट के फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करें।
-संविधान में आरक्षण निती की पुन: समीक्षा की जाए एवं समाज के हर गरीब व्यक्ति को आरक्षण का लाभ मिले, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या समाज से हो।
-जब तक आरक्षण निती की पुन: समीक्षा नहीं होती तब तक आयकर रिर्टन भरने वाले परिवारों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाए। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
-पद्मावती फिल्म का प्रदर्शन मध्यप्रदेश में पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाए।
-प्रदेश में गठित सामान्य निर्धन कल्याण बोर्ड में राजनैतिक व्यक्तियों की नियुक्ति न करके प्रशासनिक स्तर पर बुध्दीजिवियों की एक समिति बनाई जाए, जो इस बोर्ड का संचालन करें।
-प्रदेश में जहां भी राजपुत समाज की संपत्ति को सरकार ने अधिग्रहित कर रखा है, वहां क्षैत्रिय समिति बनाकर उक्त संपत्ति को समाज को सौंपी जाए और वहां छात्रावास, सामुदायिक ङवन बनाने मे सरकार सहयोग करें।
-पटवारी व संविदा शिक्षक परिक्षाओं में पीजीडीसीए और बीएड की अनिवार्यता या तो सभी वर्गो के लिए पुन: अनिवार्य कर दी जाए या सभी वर्गो के लिए समाप्त कर दी जाए।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds